विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ रही है सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती, रिलीज़ से पहले ‘केदारनाथ’ देखने पहुंची

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 08:38 AM (IST)

‘केदारनाथ’ में जहां उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं वहीं ‘सिंबा’ में उनके साथ रणवीर सिंह होंगे।

बढ़ रही है सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती, रिलीज़ से पहले ‘केदारनाथ’ देखने पहुंची
बढ़ रही है सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर की दोस्ती, रिलीज़ से पहले ‘केदारनाथ’ देखने पहुंची

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’ इसी शुक्रवार यानी 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। उससे पहले बुधवार को इस फ़िल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान जाह्नवी कपूर ने खींचा।

जाह्नवी कपूर इस मौके पर अपनी छोटी बहन ख़ुशी कपूर और अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘धड़क’ के डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ नज़र आईं।  ‘केदारनाथ’ की स्क्रीनिंग के दौरान  ‘धड़क’ में जाह्नवी के हीरो ईशान खट्टर भी अपनी मॉम नीलिमा अज़ीम के साथ नज़र आये। बहरहाल, हाल के दिनों में कई बार जाह्नवी कपूर और सारा अली ख़ान के बीच तुलना होती रही है हालांकि इन दोनों नवोदित अभिनेत्रियों ने साफ़ कहा है कि दोनों में कोई तुलना या प्रतियोगिता नहीं है। इतना ही नहीं जब भी मौका मिलता है सारा और जाह्नवी एक दूसरे की तारीफ करती रही हैं। आप देख सकते हैं इस मौके पर जाह्नवी कपूर कितनी खुश हैं और आपको याद दिला दें कि ‘धड़क’ के स्क्रीनिंग के दौरान भी सारा अली ख़ान उनकी फ़िल्म देखने पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और उनके दूल्हे की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’

‘केदारनाथ’ को लेकर सारा अली ख़ान भी बेहद उत्साहित हैं और वो भी इस दौरान मौजूद दिखीं। आप देख सकते हैं इस ट्रेडिशनल आउटफिट में सारा काफी रिलैक्स नज़र आ रही हैं। 

एक और स्टार डॉटर अनन्या पांडे भी सारा की फ़िल्म ‘केदारनाथ’ देखने पहुंची। चंकी पांडे की बेटी अनन्या जल्द ही ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से डेब्यू कर रही हैं। अनन्या ने भी इस दौरान अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा! 

‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर भी इस मौके पर अपनी पत्नी संग पहुंचे। अन्य मेहमानों में किरण राव, जावेद अख्तर, कार्तिक आर्यन, आर बाल्की, सोहैल ख़ान जैसे सेलेब्स भी इस मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

सारा के लिए यह दिसंबर बहुत ही ख़ास है क्योंकि ‘केदारनाथ’ के बाद इसी महीने उनकी एक और फ़िल्म ‘सिंबा’ भी रिलीज़ होगी। ‘केदारनाथ’ में जहां उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं वहीं ‘सिंबा’ में उनके साथ रणवीर सिंह होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।