Madhubala की बॉयोपिक पर आ गया अपडेट, इस दिन सारा अर्जुन शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म मधुबाला की बायोपिक होगी, जिसमें सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगी।
-1787414255400_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) का प्रोडक्शन पूरा करने वाले हैं। इसके बाद वे अपनी मचअवेटेड फिल्म यानी मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) पर काम शुरू करेंगे।
कहां होगी फिल्म की शूटिंग?
'मिड-डे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली अपनी इस रोमांटिक फिल्म के बाद सीधे मधुबाला की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे। इसमें सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग सितंबर में गोरेगांव के रॉयल पाल्म्स में शुरू होगी।
यही वह जगह है जहां डायरेक्टर 'लव एंड वॉर' के आखिरी गाने की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके अगले हफ्ते तक पूरा होने की उम्मीद है।

अभी लव एंज वॉर की चल रही शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, 'अगस्त के आखिर में 'लव एंड वॉर' की शूटिंग खत्म होने के बाद, मधुबाला बायोपिक की प्रोडक्शन डिजाइन टीम उस जगह को बदलने का काम शुरू कर देगी। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी।'
इस फिल्म को 'डार्लिंग्स' की डायरेक्टर जसमीत के. रीन डायरेक्ट करेंगी। अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक, मधुबाला की जिंदगी और उनकी विरासत पर आधारित होगी।

सारा ने शुरू कर दी तैयारी
रिपोर्ट में कहा गया है,'सारा ने इस रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जसमीत, मधुबाला की पर्सनैलिटी, उनके तौर-तरीकों और जिस दुनिया में वह रहती थीं, उसे पर्दे पर उतारना चाहती हैं।' फिल्म के बारे में बाकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।
'लव एंड वॉर' के साथ संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर की जोड़ी फिर से एक साथ आ रही है। इससे पहले उन्होंने रणबीर की पहली फिल्म 'सांवरिया' में साथ काम किया था। युद्ध के तनावपूर्ण माहौल पर आधारित यह फ़िल्म एक ज़बरदस्त इमोशनल लव ट्राएंगल की कहानी है।
