Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Tendulkar और शुभमन गिल भी हुए मॉर्फ्ड फोटो का शिकार, दोनों की साथ में ऐसी तस्वीर वायरल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 04:16 PM (IST)

    Sara Tendulkar- Shubma Gill Morphed Photo सोशल मीडिया पर कई लोग AI का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना हाल ही में मॉर्फ्ड फोटो का शिकार हुई थी ...और पढ़ें

    सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर वायरल / फोटो- Instagram
    सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर वायरल / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सारा तेंदुलकर शुभमन गिल हुए मॉर्फ्ड फोटोज का शिकार
    2. रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ के बाद दोनों की फोटो हुई एडिट
    3. सोशल मीडिया पर शुभमन-सारा की वायरल हो रही है ये तस्वीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया का आज के समय में कई लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)की मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जहां किसी और की बॉडी पर एक्ट्रेस का चेहरा लगाया हुआ था।

    जिसके बाद अमिताभ बच्चन से लेकर मृणाल और बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए शख्स के खिलाफ लीगल एक्शन की डिमांड की थी। उनके बाद कटरीना कैफ भी मॉर्फ्ड फोटो का शिकार हुई थीं।

    इन दोनों के बाद अब सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर भी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं, जहां उनकी और क्रिकेटर शुभमन गिल की एक मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस भी अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

    सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की साथ में ऐसी फोटो वायरल

    सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम एक-दूसरे से काफी समय से जुड़ रहा है। हालांकि, दोनों ने ही कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते पर कोई मुहर नहीं लगाई। हाल ही में जब सारा (Sara Tendulkar)की शुभमन गिल को स्टेंडिंग ओवेशन देते हुए फोटो वायरल हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shubman Gill की खातिर फैंस ने सारा तेंदुलकर से मांगी ये चीज, क्या उनकी तमन्ना पूरा करेंगी सचिन की लाडली?

    अब हाल ही में दोनों की इंटरनेट पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें शुभमन गिल चेयर पर बैठे हैं और सारा तेंदुलकर उन्हें साइड से गले लगा रही हैं। ये फोटो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, जहां कई फैंस ये सोचकर खुश हो रहे हैं कि दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।

    लेकिन हम आपको बता दें कि ये फोटो मॉर्फ्ड है। सारा तेंदुलकर तो वहीं हैं, लेकिन चेयर पर बैठे हुए शख्स भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल नहीं है।

    इस फोटो में सारा तेंदुलकर के साथ कौन है?

    सारा तेंदुलकर की इस फोटो में उनके साथ चेयर पर बैठा शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनके छोटे अर्जुन तेंदुलकर हैं। इन फोटोज को खुद सारा तेंदुलकर ने 24 सितंबर को क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर शेयर करते हुए बधाई दी थी।

    आपको बता दें कि शुरुआत में शुभमन गिल सारा तेंदुलकर या सारा अली खान किस 'सारा' को डेट कर रहे हैं, इसकी कंफ्यूजन फैंस को बहुत ज्यादा थी, लेकिन हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण-8 में सारा अली खान ने ये क्लियर किया था कि शुभमन की जिंदगी में जो 'सारा' हैं, वह वो नहीं हैं।

    इसके अलावा हाल ही में सारा तेंदुलकर और शुभमन को जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग इवेंट से भी साथ में निकलते हुए स्पॉट किया गया।

    यह भी पढ़ें: Sara Tendulkar ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा खास, वायरल फोटोज देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ