Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाक सिंगर Mustafa Zahid ने गाए थे Awarapan के 2 कल्ट गाने, अब सीक्वल से हुए बाहर; गीतकार बोले- 'देश पहले...'

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:16 AM (IST)

    आवारापन को कल्ट गाने देने वाले पाकिस्तानी सिंगर ने Awarapan 2 में वापसी क्यों नहीं की, इस पर गीतकार ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    आवारापन 2 से पाक सिंगर के गायब होने पर गीतकार का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    आवारापन 2 से पाक सिंगर के गायब होने पर गीतकार का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2007 में ंआवारापन भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन उसके गाने कल्ट बन गए। इस कल्ट क्लासिक फिल्म के दो गानों 'तो फिर आओ' (Toh Phir Aao) और 'तेरा मेरा रिश्ता' (Tera Mera Rishta) को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद (Pakistani Singer Mustafa Zahid) ने अपनी आवाज दी थी।

    आवारापन के गानों ने मुस्तफा जाहिद को इंडिया में स्टार बना दिया। उनकी दर्दभरी आवाज कई फिल्मों में गूंजी। उन्होंने 'जरूरत' (एक विलेन) और 'भुला देना' (आशिकी 2) जैसे सुपरहिट गाने भी गाए। अब जब 19 साल बाद आवारापन 2 आई है, तो फैंस को उम्मीद थी कि वे फिर से मुस्तफा जाहिद की आवाज सुन पाएंगे। हालांकि, ऐसा न हो सका।

    पाक सिंगर के आवारापन 2 से गायब होने की वजह?

    भारतीय गीतकार सईद कादरी (Saeed Quadri) ने एक हालिया इंटरव्यू में मुस्तफा जाहिद की आवारापन 2 से गायब होने की वजह बताई है। हो सकता है कि भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर लगे प्रतिबंध की वजह से मुस्तफा इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हों और शायद इसी वजह है कि वह आवारापन 2 में वापसी नहीं कर पाए। न्यूज 18 के साथ बातचीत में सईद ने कहा-

    बहुत सारी चीजें होती हैं जो हालात और वक्त को देखकर करनी पड़ती है। सबसे जरूरी बात यह है कि देश हमेशा सबसे ऊपर होना चाहिए। देश सर्वोपरि है।

    Mustafa Zahid

    Pakistani Singer Mustafa Zahid- Instagram

    पाकिस्तानी सिंगर को मिले थे 25 हजार मैसेज

    मालूम हो कि कुछ समय पहले मुस्तफा जाहिद ने खुलासा किया था कि उन्हें फैंस से 25 हजार मैसेज मिले थे जो यह पूछ रहे थे कि क्या वह आवारापन 2 से वापसी करेंगे या नहीं। हाल ही में, जब 'तो फिर आओ' का रीक्रिएटेड वर्जन आया तो अमाल मलिक ने इसके लिए मुस्तफा को क्रेडिट भी दिया था। तब मुस्तफा ने रिएक्ट करते हुए कहा था, "बॉर्डर खतरनाक हैं, लेकिन प्यार भी उतना ही खतरनाक है।" 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 19 साल बाद भी नहीं बदलीं Awarapan की 'आलिया', 43 की उम्र में भी खूबसूरती से ढहाती हैं कहर

    यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी की Awarapan 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास, 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म में बदले गए 9 सीन्स