Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Awarapan 2 के गानों के खिलाफ रचा जा रहा है षडयंत्र? अमाल मलिक ने लगाए Paid PR के आरोप

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    आवारापन 2 के संगीतकार अमाल मलिक ने फिल्म के गानों के खिलाफ नेगेटिव पीआर को लेकर खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    आवारापन 2 के संगीतकार अमाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आवारापन 2 के संगीतकार अमाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. आवारापन 2 के संगीतकार हैंअमाल मलिक

    2. अब तक रिलीज हुए फिल्म के दो गाने

    3. अमाल मलिक ने शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। मूवी के संगीतकार अमाल मलिक द्वारा ये दावा किया गया है कि उनकी फिल्म के गानों के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई जा रही है और पेड पीआर चल रहा है।

    सोशळ मीडिया पोस्ट के जरिए अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पोस्ट में और क्या-क्या लिखा है। 

    अमाल मलिक का पोस्ट

    हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ दिनों से पेड पीआर (पैसे देकर किसी व्यक्ति या प्रोजेक्ट का दुष्प्रचार) की चर्चा काफी चल रही है। पहले वरुण धवन, फिर कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे ऐसे पेड पीआर का शिकार हो चुके हैं। अब संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने आगामी फिल्म आवारापन 2 के गानों के खिलाफ पेड पीआर का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें- Awarapan 2 के गाने से प्लेबैक सिंगिंग में लौट रहे हैं Arijit Singh? सिंगर के मैनेजर ने सच का किया खुलासा

    amaal mallik awarapan 2 (1)

    हाल ही में फिल्म का गाना ये आवारापन... जारी हुआ, जिसे अरिजित सिंह ने गाया है और संगीत अमाल ने दिया है। जारी होते ही इंटरनेट मीडिया पर इस गाने की तुलना मूल फिल्म आवारापन के गानों से होने लगी और कई लोगों ने आलोचनाएं भी शुरू कर दी। इस बीच अमाल ने बुधवार को एक्स पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा-

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Amaal Mallik (@amaal_mallik)

    हर गाने को दर्शकों के दिल तक पहुंचने के लिए समय चाहिए होता है। फिल्म इंडस्ट्री के विरोधी लोग बहुत बड़ा पेड पीआर मुहिम चला रहे हैं, वो नहीं चाहते कि फिल्म या इसके गाने अच्छा करे। उन सभी को जवाब है कि कृपया पैसे अगली फिल्मों के लिए बचाकर रखें, कौन जानता है कि कल क्या होगा? आप मेरे गाने और मेरी फिल्म पर अटैक करने के लिए सारा पैसा बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसमें से कुछ नहीं बचाएंगे, तो आप अपनी फिल्में भी नहीं बचा पाएंगे।

    कब रिलीज होगी आवारापन 2

    बात की जाए इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 की रिलीज डेट के बारे में तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए 14 अगस्त को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का क्लैश सनी देओल की बंटवारा 1947 से देखने मिलेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी वाले मौसम में आ गया Arijit Singh का दर्द भरा गाना, Awarapan 2 से रिलीज हुआ आशिकों का एंथम