Awarapan 2 के गाने से प्लेबैक सिंगिंग में लौट रहे हैं Arijit Singh? सिंगर के मैनेजर ने सच का किया खुलासा
अरिजीत सिंह के 'आवारापन-2' में आए गाने के बाद से ही यह खबरें आ रही थीं कि वह प्लेबैक सिंगिंग में लौट रहे हैं। ऐसा हो सकता है या नहीं, उनके मैनेजर ने प ...और पढ़ें

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग में लौटने पर मैनेजर ने दिया जवाब/ फोटो- Instagram
HighLights
क्या सिंगिंग की दुनिया में हो रही है अरिजीत सिंह की वापसी
आवारापन 2 के नए गाने से बढ़ी फैंस की बेताबी
सिंगर के मैनेजर ने वापसी पर दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह सिर्फ एक आवाज नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस का इमोशन हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। जब सिंगर ने जनवरी 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था, तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था।
हालांकि, हाल ही में इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' में उनके लेटेस्ट गाने को सुनकर फैंस के चेहरे न सिर्फ खिल उठे, बल्कि सोशल मीडिया पर यह खबरें भी तेज हो गईं कि अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अब अरिजीत सिंह के दोबारा सिंगिंग की दुनिया में लौटने की इन अफवाहों का सच उनकी मैनेजर ने उजागर कर दिया है।
क्या सच में सिंगिंग की दुनिया में लौट रहे हैं अरिजीत सिंह?
बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह चुके अरिजीत सिंह की मैनेजर ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री में कोई कमबैक नहीं करने वाले हैं। 'द प्रिंट' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अरिजीत सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं, जिन्हें उन्होंने अपने रिटायरमेंट के ऐलान से पहले साइन किया था। अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग में कोई वापसी नहीं कर रहे हैं, ये सभी उनके पुराने कमिटमेंट्स हैं।"

'ये आवारापन' गाने को मिल रहा है शानदार रिस्पांस
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना भले ही ऑडियंस पर अपना जादू न चला पाया हो, लेकिन अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ नया ट्रैक 'ये आवारापन' दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।
खबरें और भी
यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि अरिजीत सिंह और विशेष भट्ट (विशेष फिल्म्स) के बीच का एक शानदार रीयूनियन भी है, जो 'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में 'आशिकी 2', 'जलेबी', 'सिटी लाइट्स' और 'हमारी अधूरी कहानी' जैसी फिल्मों के चार्टबस्टर गानों में एक साथ काम किया था।

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
'आवारापन 2' की रिलीज डेट की बात करें, तो यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जहां इसका सीधा मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म 'बंटवारा: 1947' से होगा। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। इसके अलावा शबाना आजमी और अतुल कुमार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।