शान को पेट्रोल पंप पर हुआ था Shah Rukh Khan की स्टारडम का अहसास, सालों बाद सिंगर ने बताया मजेदार किस्सा
सिंगर शान ने हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें शाह रुख खान समझकर लड़कियों ने घेर लिया था। ...और पढ़ें
-1781338844921_m.webp)
जब शान को समझा था शाह रुख खान
HighLights
जब शान को समझा था शाह रुख खान
सिंगर ने बताया दिलचस्प किस्सा
लड़कियों के ग्रुप ने सिंगर को घेरा था
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्लैबेक शान ने चार्ट-टॉपिंग हिट्स की बदौलत पिछले कुछ सालों में अपार लोकप्रियता हासिल की है। फिर भी, देश में सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली आवाजों में से एक होने के बावजूद, गायक ने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने मुंबई में फैंस के उस तरह के जबरदस्त पागलपन का अनुभव शायद ही कभी किया हो जैसा कई फिल्मी सितारों ने किया है।
एक इवेंट में इस घटना को याद करते हुए शान (Shaan) ने शेयर किया कि कैसे वह एक बार एक्साइटेड फैंस के एक ग्रुप से घिर गए थे। वे इतना क्राउड देखकर हैरान रह गए, बाद में पता चला कि गलती से उन्हें शाहरुख खान समझ लिया था।
यह भी पढ़ें- Jailer 2 में शाह रुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, 40 साल बाद रजनीकांत के साथ शेयर करेगा स्क्रीन
जब शान को गलती से शाहरुख खान समझ लिया गया
शान को याद आया कि स्कूली लड़कियों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने कहा, 'नई नई गाड़ी थी मेरी मारुति 800 और मैं पेट्रोल भरने रुका हुआ था। वे आम तौर पर आपको कार से बाहर निकलने के लिए कहते थे, इसलिए मैं बाहर खड़ा था। स्कूल की लड़कियों के ग्रुप ने मुझे घेर लिया और वहां पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। लेकिन वे फिर वो बस में वापस चले गए'।
-1781338969663.jpg)
शान ने आगे कहा, 'जब वो जा रहे थे, तब मैंने सुना कि उन्हें लगा मैं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हूं। वे मुंबई से नहीं थे, तो जाहिर है उन्हें नहीं पता था कि इतने बड़े आदमी पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल नहीं भरवाएंगे। किसी ने गलत पहचान लिया और बाकी सब ऐसे ही आ गए थे, फिर बाद में पता चला कुछ तो गड़बड़ है'। तब तक मैं सोच रहा था, वाह, मेरे साथ क्या हो रहा है? यह क्या पागलपन है? यह थोड़ी देर के लिए था लेकिन अच्छा था।
खबरें और भी
पिछले कुछ सालों में, शान ने शाहरुख खान पर फिल्माए गए कई गानों में अपनी आवाज दी है, जिनमें 'मैं हूं डॉन', 'कुछ तो हुआ है', 'दास्तान-ए-ओम शांति ओम', 'दीवानगी दीवानगी' और 'आंखें खुली' शामिल हैं।
-1781338980274.jpg)
शान के बारे में
शान ने पहले बताया है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में आने और मशहूर होने से पहले, गुजारा करने के लिए उन्होंने कई तरह के छोटे-मोटे काम किए थे, जिनमें घर-घर जाकर टेलीविजन केबल बेचना भी शामिल था। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी, बंगाली और कई दूसरी भारतीय भाषाओं में हिट गाने गाकर उन्हें शोहरत मिली। इतने सालों में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जैसे 'तन्हा दिल', 'चांद सिफारिश', 'मैं हूं डॉन', 'बहती हवा सा था वो' और 'जब से तेरे नैना'।