Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shabana Azmi ने कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस पर जाहिर किया अपना गुस्सा, बोलीं- यह बहुत शर्मनाक है

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 01:33 PM (IST)

    कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस पर नाराजगी जाहिर ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शबाना आजमी ने कोलकाता में हुए दुष्कर्म के बारे में की बात
    2. एक्ट्रेस ने एक इवेंट में जाहिर किया अपना गुस्सा
    3. बोलीं यह देखना काफी शर्मनाक है कि कुछ नहीं बदला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। अब बी-टाउन की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी इस पर रिएक्ट किया है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में इसे लेकर बात की है।

    इस दौरान एक्ट्रेस ने साल 2012 में हुए निर्भया कांड को भी याद किया और कहा कि उस घटना के बाद भी अभी तक कुछ नहीं बदला है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस शबाना ने कोलकाता में हुई इस घटना को बेहद खतरनाक बताया है।

    यह भी पढ़ें: 'मैं इसकी हकदार नहीं', डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बोलीं Shabana Azmi, शंकर महादेवन ने जताई खुशी

    एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना गुस्सा

    एक्ट्रेस हाल ही में यूनिसेफ के एक इवेंट में शामिल हुईं, जो पुणे में हुआ था। इस दौरान उनसे कोलकाता और बदलापुर में हुए दुष्कर्म के बारे में पूछा गया। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के प्रति आक्रोश होना चाहिए और यह सिर्फ आज ही नहीं, यह आक्रोश बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

    इसके आगे उन्होंने कहा कि यह चयनात्मक नहीं होना चाहिए कि एक मामले में ही यह राजनीतिक हो। ये सभी घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। अगर हम इन घटनाओं को चुनिंदा तरीके से देखते रहेंगे, तो हम जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह बहुत शर्मनाक है।

    खबरें और भी

    शबाना ने निर्भया की दिलाई याद

    एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि यह देखना काफी शर्मनाक है कि निर्भया मामले के बाद जस्टिस वर्मा समिति के गठन के बावजूद इस तरह की जघन्य हरकतें कम नहीं हुई हैं। हमें महिलाओं को वस्तु की तरह नहीं समझना चाहिए। हमें पितृसत्ता को खत्म करने की जरूरत है, जो हमारे अंदर गहराई से जड़ें जमा चुकी है।

    बता दें कि शबाना आजमी से पहले करीना कपूर खान, प्रीति जिंटा, ट्विंकल खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई एक्ट्रेस इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Shabana Azmi की यंग कलाकारों को सलाह, बताया कास्टिंग डायरेक्टर्स को होती है किस तरह के चेहरे की तलाश?