सच हुआ Shah Rukh Khan का सपना, नाइट राइडर्स के नाम से विदेश में बनवा दिया क्रिकेट स्टेडियम; करोड़ों में है कीमत!
सुपरस्टार शाह रुख खान ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी नाइट राइडर्स के नाम से विदेश में क्रिकेट स्टेडियम बनवा दिया है। ...और पढ़ें

शाह रुख खान का कारनामा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
शाह रुख खान ने किया बड़ा कारनामा
विदेश में एक्टर ने बनवाया क्रिकेट ग्राउंड
सोशल मीडिया पर शाह रुख का मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रिकेट से लगाव किसी से छुपा नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की मालिक शाह रुख ने अब ग्लोबल स्तर पर एक ऐसा कारनाम कर दिया है, जो शायद कोई भी क्रिकेट फ्रेंचाइजी का मालिक नहीं कर सकता।
शाह रुख खान ने नाइट राइडर्स के नाम से अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में क्रिकेट ग्राउंड तैयार कराया है। इस स्टेडियम के बनवाए जाने को लेकर शाह रुख ने सोशल मीडिया पर अपडेट साझा किया है।
शाह रुख ने बनवाया क्रिकेट स्टेडियम
क्रिकेट की दुनिया में नाइट राइडर्स ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। इस मामले को लेकर शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-
यह भी पढ़ें- साजिद नाडियाडवाला के 9 महीने के बेटे ने Main Hoon Na Mein किया था ये खास रोल, फराह खान ने सालों बाद किया खुलासा

जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है।
What started as a dream… turns into reality today.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप सिर्फ एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। हम एक ऐसी जगह बना रहे हैं, जो कम्युनिटी, एकजुटता, जोश और एंटरटेनमेंट का जश्न मनाएगी।

यह सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाई गई जगह है, जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। हमें उम्मीद है कि यह लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली कई पीढ़ियों के फैंस और खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।
खबरें और भी

यह लॉस एंजेलिस के लिए है, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए है और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड में विश्वास रखें। इस दौरान शाह रुख ने आईसीसी के चैयरमैन जय शाह को धन्यवाद भी कहा है।
नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का समूह
मालूम हो कि शाह रुख नाइट राइडर्स आज इंटरनेशनल क्रिकेट का एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है, जिसके नाम कुल 9 खिताब हैं। इस ग्रुप के तहत चार प्रोफेशनल फ्रेंचाइजियां हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जो TATA IPL में खेलती है, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) जो कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है।
अबू धाबी नाइट राइडर्स (ADKR) जो UAE की इंटरनेशनल लीग T20 में खेलती है और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) जो अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेती है। इसी वजह से नाइट राइडर्स को दुनिया के सबसे बहुमुखी T20 क्रिकेट ब्रांड्स में गिना जाता है।