Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पति से ज्यादा आपसे प्यार', लड़की की बात सुनकर Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब, कहा- 'अकेले में बताना...'

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 07:42 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक फीमेल फैन को जवाब दिया जिसने कहा कि वह उन्हें अपने पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान का लड़की को जवाब। फोटो क्रेडिट- एक्स

    शाह रुख खान का लड़की को जवाब। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के चाहने वालों की कमी नहीं है। 'रोमांस किंग' कहे जाने वाले शाह रुख की दीवानगी ऐसी है कि एक फीमेल फैन ने यहां तक कह दिया कि वह उनसे अपने पति से ज्यादा प्यार करती हैं।

    दरअसल, शाह रुख खान मेंगलुरु में एक इवेंट में शरीक हुए। इस इवेंट में एक फीमेल फैन ने उनसे कहा कि वह अपने पति से भी ज्यादा प्यार एक्टर से करती हैं। इतना सुनते ही शाह रुख भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इवेंट में एक मजेदार जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।

    लड़की को शाह रुख खान ने दिया जवाब

    जब फीमेल फैन ने कहा कि वह अपने पति से ज्यादा शाह रुख खान से प्यार करती हैं तो एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "ये सब अकेले में बताना चाहिए ना। मैं जानता हूं कि यह कहने-सुनने की बात है और मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं और मुझे यकीन है कि आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं आपके पति से प्यार करता हूं। मैं आपके परिवार से प्यार करता हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    मेंगलुरु जाने का एक्सपीरियंस

    सिर्फ फैन ही नहीं, बल्कि शाह रुख खान ने मेंगलुरु के इवेंट में शामिल होने पर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "धन्यवाद, मंगलुरु। सबसे पहले तो जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे पता नहीं था कि क्या उम्मीद करूं लेकिन एयरपोर्ट से लेकर यहां तक के सफर में आप सभी लोगों से जो अपनापन, प्यार, अच्छाई और उत्साह मिला, वह बहुत अच्छा लगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग

     

     

    शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्में

    डंकी के बाद शाह रुख खान बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। वह इस साल 'किंग' के साथ तीन साल बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। फिल्म क्रिसमस के आसपास रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने रिजेक्ट कर दी थी ये कल्ट फिल्म, Shah Rukh Khan ने बना दी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!