Salman Khan ने रिजेक्ट कर दी थी ये कल्ट फिल्म, Shah Rukh Khan ने बना दी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!
करीब दो दशक पहले सलमान खान (Salman Khan) ने एक फिल्म रिजेक्ट की थी, जो बाद में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के करियर की हिट फिल्मों में शुमार हो गई। ...और पढ़ें

सलमान के रिजेक्शन के बाद शाह रुख को मिली थी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सलमान ने ठुकराई थी शाह रुख की फिल्म
शाह रुख की मूवी बॉक्स ऑफिस पर रही थी हिट
सलमान के कमेंट से इंडस्ट्री में मच गई थी हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साथ में 'करण अर्जुन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले सलमान खान और शाह रुख खान सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट देकर इतिहास रचा है। मगर क्या आपको पता है कि शाह रुख के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार एक फिल्म को पहले सलमान करने वाले थे?
जी हां, सलमान खान ने एक बार एक कल्ट फिल्म को ठुकरा दिया था जो बाद में शाह रुख के हाथ आई और रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड (National Award) से भी सम्मानित किया गया।
क्या थी फिल्म की कहानी?
यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि 2007 में आई शिमित अमीन की फिल्म चक दे इंडिया! (Chak De India!) है। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के पूर्व कप्तान कबीर खान के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगने के बाद उसे खेल से बाहर निकाल दिया जाता है। वह 7 साल बाद भारतीय महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कोच के तौर पर वापसी करता है।
शाह रुख पर सलमान का था मजाक
फिल्म में कोच कबीर खान का किरदार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने निभाया था, लेकिन यह किरदार पहले शाह रुख नहीं निभाने वाले थे। इसके लिए पहले सलमान खान को चुना गया था। खुद एक्टर ने फिल्म छोड़ने का कारण बताया था। सुल्तान के प्रमोशन के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, "मैंने इसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि शाहरुख खान को भी कुछ बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा होना चाहिए।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के सेट पर वापसी के लिए तैयार Salman Khan, इस महीने से शुरू करेंगे शूटिंग
इस वजह से रिजेक्ट की थी फिल्म
आगे सलमान खान ने असली कारण बताते हुए कहा था, "जब मुझे 'चक दे' ऑफर हुई, तो मेरी इमेज बिल्कुल अलग थी क्योंकि मैं 'पार्टनर' और वैसी ही दूसरी फिल्में कर रहा था। 'चक दे' को लेकर मेरी सोच बस यही थी कि मेरे फैन्स मुझसे उम्मीद करेंगे कि मैं विग पहनकर भारत के लिए मैच जीतूं, जो फिल्म के लिए सही नहीं होता। उस समय वह जॉनर मेरे लिए नहीं था।"
बता दें कि इस फिल्म ने खर्च से पांच गुना ज्यादा कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 100 करोड़ के पार था।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म के चक्कर में 6 महीने तक याददाश्त खो बैठी थीं ये एक्ट्रेस, सिर पर आई थी गहरी चोट