यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटली से परिवार संग वापस लौटे Shah Rukh Khan, एयरपोर्ट पर पैपराजी से छिपाया चेहरा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग का जश्न खत्म हो चुका है । ऐसे में एक-एक कर सेलेब्स अपने घर लौट रहे हैं। देर रात यहां सलमान खान वापस ...और पढ़ें

HighLights
- इटली से परिवार संग मुंबई आए शाह रुख खान
- मुंबई के प्राइवेट कलिना एयरपोर्ट पर आए नजर
- पैपराजी को देख बेटे और पिता ने छुपाया चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से अगले महीने यानी जुलाई में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले इस कपल अपना दूसरा ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन एन्जॉय किया। जो 29 मई से शुरू हुआ था और 1 जून को खत्म हुआ यानी पूरे चार दिनों तक चला।
इस फंक्शन में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी पूरी फैमिली के साथ शामिल हुए। रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी सामने आई थी। अब किंग खान अपनी फैमिली के साथ वापस मुंबई लौट आए हैं। सोमवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर शाह रुख को स्पॉट किया गया।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग पार्टी में बदले-बदले दिखे Shah Rukh Khan, यूजर बोला-'ये तो तेरे नाम का राधे है'
पैपराजी से बचते दिखे शाह रुख
सोशल मीडिया पर शाह रुख खान की कुछ फोटोज और वीडियो समाने आई है, जिसमें वह मुंबई के प्राइवेट कलिना एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता मीडिया से बचते हुए, छाते में अपने आप को छिपाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आर्यन खान भी खुद को पैपराजी से बचाते दिखे।
शाह रुख खान का एयरपोर्ट लुक
इस मौके पर एक्टर मल्टी कलर की शर्ट और सर पर व्हाइट कैप लगाते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने चेहरे पर सनग्लास भी लगाए हुए थे और गले में माला भी पहनी हुई थी। तो वहीं, किंग खान की बेटी सुहाना और पत्नी गौरी खान ब्लैक लुक में नजर आईं।
खबरें और भी

शाह रुख का पार्टी लुक
रविवार को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन से शाह रुख खान का लुक भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने छोटे बेटे अबराम के संग बात करते नजर आ रहे थे। इस दौरान किंग खान का लुक काफी बदला-बदला दिखाई दे रहा था। ऐसे में कई यूजर उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे।
किंग खान की आने वाली फिल्में
शाह रुख खान के वर्क्रफंट की बात करें तो जल्द सुजॉय घोष की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमे बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह टाइगर vs पठान, जवान 2 में भी नजर आएंगे।