Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कबीर सिंह' के लिए Shahid Kapoor ने फिटनेस से कर दिया था खिलवाड़, 14 किलो वजन घटाने के साथ पीते थे इतनी सिगरेट

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 11:32 AM (IST)

    शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह फिल्म कलाकार आदिल हुसैन (Adil Hussain) और ...और पढ़ें

    कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने घटाया था वजन (Photo Credit-X)
    कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने घटाया था वजन (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. कबीर सिंह से चमका शाहिद कपूर का करियर
    2. फिल्म के लिए अभिनेता की थी खास तैयारी
    3. फिटनेस के साथ शाहिद कपूर ने किया खिलवाड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस समय साल 2019 की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का नाम जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह मूवी के एक्टर आदिल हुसैन (Adil Hussain) के बयान पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) का पलटवार है। आदिल ने कबीर सिंह को करने पर अफसोस जताया, जिस पर संदीप ने करारा जवाब दिया।

    अब इस मामले के विपरीत हम आपको बताएंगे कि कबीर सिंह के लिए अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने क्या खास तैयारियां की। खासतौर पर कैसे उन्होंने अपनी सॉलिड फिटनेस की कुर्बानी देते हुए 14 किलो वजन घटा दिया और शूटिंग के लिए वह दिन में कितनी सिगरेट पीया करते थे। 

    शाहिद ने कबीर सिंह के लिए की खास तैयारी

    बतौर एक्टर फिल्म कबीर सिंह शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की सबसे शानदार फिल्म मानी जाती है। बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल करने वाली इस मूवी के लिए शाहिद ने अपनी सॉलिड फिटनेस का बलिदान दिया था। 

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने किरदार में फिट बैठने के लिए 14 किलो वजन कम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं शाहिद असल जिंदगी में सिगरेट नहीं पीते हैं और इस फिल्म की शूटिंग के वक्त दिन में करीब 200 सिगेरट पिया करते थे। 

    खबरें और भी

    इस तरह से कबीर सिंह बनने के लिए शाहिद ने कई चुनौतियों का पार किया था। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह फिल्म की शूटिंग के बाद नहा कर घर जाया करते थे, ताकि उनके किरदार की नेगेटिविटी उनके घर और परिवार पर न पड़े। 

    कबीर सिंह की खूब हुई आलोचना

    संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया। बेशक संदीप की कबीर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन इस फिल्म के किरदार और महिलाओं की प्रति सम्मान के मामले को लेकर कबीर सिंह की खूब आलोचना भी हुई।

    ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor के बर्थ डे पर कियारा आडवाणी ने दिखाई ये तस्वीर, अपने 'कबीर' को 'प्रीति' ने इस अंदाज में किया विश