Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s की टॉप हीरोइन, तीन बार टूटी शादी; लोगों ने एक्ट्रेस पर मढ़ा तलाक का दोष, बोलीं- 'मैं तो शराब...'

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:42 PM (GMT+05:30)

    90 दशक की एक मशहूर अदाकारा ने तीन शादियां कीं और तीनों असफल साबित हुईं। इसके चलते उन्होंने आलोचना भी झेलनी पड़ी। अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें

    तीन तलाक के बाद एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी आलोचना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    तीन तलाक के बाद एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी आलोचना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया के फायदे भी हैं और नुकसान भी। यह भले ही सेलिब्रिटीज को फैंस तक सीधे कनेक्ट होने का मौका देता है, लेकिन कई बार सेलिब्रिटीज को स्क्रूटनी से गुजरना पड़ता है। 90 के दशक में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेत्री के साथ भी ऐसा है।

    इस अभिनेत्री ने तीन शादियां कीं और तीनों असफल साबित हुईं। इसके चलते उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। तीन तलाक का दोष उन पर मढ़ा गया। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई। कहा गया कि वह शराब में डूबी रहती हैं। अब इन आलोचनाओं का एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

    तीन बार टूटी शादी

    यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) हैं। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां नीलिमा ने तीन शादियां कीं। उनकी पहली शादी पंकज कपूर से हुई जिनसे उन्हें बेटे शाहिद हैं। दूसरी शादी राजेश खट्टर से हुई जिनसे उन्हें एक बेटा है। वहीं, तीसरी शादी रजा अली खान से हुई। हालांकि, चंद सालों में ही उनकी शादी टूट गई।

    Neelima Azeem

    Neelima Azeem with Kids Shahid-Ishan- Instagram

    फेम-पैसे के लिए नहीं की थी शादी

    नीलिमा अजीम ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि तीन शादी टूटने का दोष उन पर मढ़ा गया। जूम के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने बहुत ही सीधे-सादे पुरुषों से शादी की, जिनके पास पैसे नहीं थे लेकिन मुझे लगता था कि वे बहुत अच्छे इंसान और बेहद प्रतिभाशाली हैं। मैंने कभी भी पैसे या दौलत के लिए शादी नहीं की। मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा रिश्ता नहीं चाहा, जिसमें कोई मेरे करियर को संवारे या मेरे बिजनेस में पैसे लगाए।

    खबरें और भी

    नीलिमा अजीम ने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी जीने का तरीका नहीं है। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार जो कुछ भी कर सकती थी, किया। मैंने थिएटर किया, टीवी में काम किया, मैंने होस्टिंग की, डांस किया। एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे पास 'बेस्ट एक्ट्रेस' के 27 अवॉर्ड हैं। मैंने बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन मैंने कभी इसके बारे में बात नहीं की और न ही कभी अपनी बड़ाई की।"

    यह भी पढ़ें- 'तुम्हें छोड़ देगा...' सुप्रिया और पंकज कपूर के रिश्ते से खुश नहीं थी Shahid की 'सौतेली नानी', दी थीं वार्निंग

    तलाक का इल्जाम लगने पर बोलीं एक्ट्रेस

    नीलिमा अजीम ने यह भी कहा, "अब मुझे लगता है कि मैं एक ऐसी जगह पर आ गई हूं जहां मुझे बोलना ही चाहिए, क्योंकि अगर आप अपना सच नहीं बताते तो लोग आपकी आवाज दबा देते हैं, आपके सच को बदल देते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, आपको एहसास होता है कि आपकी बदनामी हो रही है। दुख की बात यह है कि ऐसा कोई दूसरी महिला कर रही है।

    Neelima Azeem age

    महिलाएं एक-दूसरे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं? मैं अपनी शादी खत्म नहीं करना चाहती थी, लेकिन जब कुछ होता है तो उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है। किसी पर इल्जाम लगाना बहुत आसान होता है।"

    सोशल मीडिया पर भी होती है ट्रोलिंग

    नीलिमा अजीम ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी टॉक्सिसिटी झेलनी पड़ती है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "अभी कुछ ही दिन पहले किसी ने कमेंट किया था कि 'शराब पीकर क्या हाल हो गया है'। जबकि मैं तो शराब पीती भी नहीं हूं। सोशल मीडिया बिना किसी सच्चाई के ही बयान दे देता है।"

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की करोड़ों की Mercedes ने दिया धोखा, लॉक हुई गाड़ी और एक्टर हुए लाचार