Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt के खिलाफ 'बिग स्टार' ने करवाया नेगेटिव PR? दावे पर Shahid Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के खिलाफ पेड नेगेटिव पीआर कराए जाने के दावे पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर ने आलिया के खिलाफ पेड पीआर पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शाहिद कपूर ने आलिया के खिलाफ पेड पीआर पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया के खिलाफ हुई थी नेगेटिव पीआर?

    2. बड़े दावे पर शाहिद कपूर ने दिया रिएक्शन

    3. कॉकटेल 2 में नजर आएंगे शाहिद कपूर

    वफिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ बातचीत में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर दावा किया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद आलिया को मिली ट्रोलिंग पेड थी। इसके पीछे एक बड़े स्टार का हाथ था।

    दरअसल, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में अनुपमा चोपड़ा ने कहा कि उन्हें एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि आलिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर मिली नफरत पूरी तरह से ऑथेंटिक नहीं थी। यह एक पेड नेगेटिव पीआर थी और इसकी वजह यह है कि आज के समय में सितारों के बीच इनसिक्योरिटी काफी बढ़ गई है।

    पेड नेगेटिव पीआर पर बोले एक्टर

    इस बारे में शाहिद कपूर ने कहा, "मैं निजी तौर पर किसी की कही बात पर तब तक यकीन नहीं करता जब तक मैं खुद वहां मौजूद न रहूं या मैंने उसे खुद न देखा हो। मैं हर बात को पूरी तरह सच नहीं मानता और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा रहा है, क्योंकि जब लोगों को लगने लगता है कि आप उनकी बातों पर यकीन कर रहे हैं, तो वे आपको अपनी मर्जी से चला सकते हैं।

    हम अहम लोग हैं और एक खास स्थिति में हैं, इसलिए अगर लोग हमारे नज़रिए को बदल सकते हैं, तो उसका इस्तेमाल किसी खास असर को पैदा करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन दुख की बात है कि आजकल बहुत कुछ कहा जाता है और दबाव भी होता है, जिसका असर लोगों पर पड़ सकता है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Alpha: स्पाई थ्रिलर का इतिहास बदलेंगे 4 सूरमा, ऐल्फा की कास्ट के फर्स्ट लुक आउट

    shahid Kapoor

    सेलेब्स की इनसिक्योरिटी पर एक्टर का रिएक्शन

    शाहिद कपूर ने आगे सितारों के बीच इनसिक्योरिटी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इंसान को असल रहना चाहिए। एक समय था जब लोग अपने बारे में दूसरों की सोच को बदल सकते थे, लेकिन अब वह समय बीत चुका है। मुझे लगता है कि हर कलाकार को यह पता होना चाहिए कि अगर आपमें कोई कमी है या आप इनसिक्योर महसूस करते हैं, तो उसे छिपाएं नहीं। लोगों को पता चलने दें कि आप असल में कैसे हैं।"

    शाहिद कपूर ने आगे कहा, "जब उन्हें लगता है कि आप उन्हें कुछ और दिखाने या उन्हें मैनिपुलेट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे नाराज हो जाते हैं। यह सब काम का हिस्सा है। पैसा और शोहरत इस काम का हिस्सा हैं और साथ ही इसके नेगेटिव पहलू भी हैं। और जिंदगी कभी-कभी इसी तरह बैलेंस बनाती है कि जितना प्यार मिलता है, उतनी ही नेगेटिविटी भी आ सकती है।" 

    यह भी पढ़ें- 'दिल से लेकर हड्डियां...', Shah Rukh के सेंस ऑफ हयूमर ने जीता दिल, खास अंदाज में की आलिया की Alpha की तारीफ