Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब रंगे हाथ पकड़े गए थे Shatrughan Sinha, आग बबूला हो गईं थीं पत्‍नी, गुस्‍से में दे डाली थी चेतावनी

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 02:11 PM (IST)

    शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। वो बेबाकी से अपनी बात रखते हैा चाहे वो अच्‍छी हों या बुरी। वो अपनी युवावस्था की शरारतों को ...और पढ़ें

    पूनम सिन्‍हा ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को रंगे हाथ पकड़ा था।
    पूनम सिन्‍हा ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को रंगे हाथ पकड़ा था।

    HighLights

    1. अपनी शादी में तीन घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा।
    2. शादी के बाद भी चल रहा था शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का अफेयर।
    3. कपिल शर्मा शो में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने क‍िए थे कई खुलासे।

    एंटरटेनमेंट डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हर तरह से संपन्‍न हैं। उन्‍होंने अपने कर‍ियर में भी खूब नाम कमाया। हाल ही में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा के हाथ पीले क‍िए हैं। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपने फिल्‍मी कर‍ियर में एक से बढ़कर एक फिल्‍में दी हैं। हालांक‍ि अब वो बड़े पर्दे से दूर हैं। फिल्मों में काम करने के दौरान उनके कई अफेयर भी रहे थे। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। वो बेबाकी से अपनी बात रखते हैा चाहे वो अच्‍छी हों या बुरी। वो अपनी युवावस्था की शरारतों को बताने में बिल्कुल हिचकिचाते नहीं हैं।

    शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पहले भी अपनी शादी और प्यार को लेकर बातें कर चुके हैं। 2016 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एक्‍टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई क‍िस्‍से शेयर क‍िए थे। एक्‍टर ने बताया था कि शादी के बाद मुझे मेरी पत्‍नी पूनम सिन्‍हा ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। तब पूनम सिन्‍हा ने मुझसे वादा करवाया क‍ि अब आगे से ऐसा न करें। क्‍योंक‍ि इस बार माफ कर रही हूं। अगली बार नहीं छोड़ूंगी।

    पत्‍नी ने की थी पिटाई

    कपिल शर्मा के शो में भी एक्‍टर ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया था क‍ि जब मैं पकड़ा गया तो पत्नी ने आकर मेरी पिटाई की। मेरे चेहरे के एक-आद दाग बढ़ गए। इसके अलावा एक्‍टर ने बताया क‍ि शादी के टाइम पर मैं बहुत दुविधा में था। दुविधा इसमें नहीं थी क‍ि क‍िससे शादी करूं बल्कि इसमें थी क‍ि क‍िससे न करूं। उन्‍होंने अपनी शादी का भी एक क‍िस्‍सा शेयर किया था जब वो तीन घंटे लेट पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: '8 दिन हैं तुम्हारे पास...' जब रीना रॉय ने Shatrughan Sinha को दी थी धमकी; शॉटगन की बोलती हो गई थी बंद

    दोनों ने एक साथ 15 फिल्‍मों में क‍िया काम

    उन्‍होंने कहा था क‍ि मैं सेट पर भी लेट पहुंचता था। आपको बता दें क‍ि बॉलीवुड के इस जोड़े ने एक साथ 15 फिल्‍में की थीं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा की पूनम चंदीरमानी से शादी हाे गई थी। बाद में एक्‍ट्रेस का नाम पूनम सिन्हा हो गया था। दोनाें ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट क‍िया था। बाद में रीना रॉय ने भी शादी कर ली और उनके अफेयर का चैप्टर क्लोज हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए खड़े होते हैं', Shatrughan Sinha ने सोनाक्षी की शादी पर कही दिल की बात