Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Luv Sinha ने दिया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हेल्थ अपडेट, पोस्ट कर फैंस से की ये डिमांड

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:44 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अलग-अलग खबरें आ रही है। अब एक्ट ...और पढ़ें

    लव ने दिया हेल्थ अपडेट (Photo Credit: Instagram)
    लव ने दिया हेल्थ अपडेट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने दी उनकी हेल्थ अपडेट
    2. अफवाहों वाली न्यूज को लेकर कही ये बात
    3. बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए थे लव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, तो वह एक्ट्रेस के दोनों भाई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा उनकी शादी में शामिल नहीं हुए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

    इसके बाद खबरें आने लगी कि शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस की शादी के बाद कुश ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि मैं उनकी शादी में था और वहीं लव भी कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। मुझे ज्यादा दिखना पसंद नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Shatrughan Sinha और रीना रॉय के रिश्ते की अफवाहों पर जब सोनाक्षी ने तोड़ी थी चुप्पी, बोलीं- मुझे ये तब पता चला

    इसके अलावा सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी हॉस्पिटल में एडमिट हुए। अब लव ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी पिता की हेल्थ पर अपडेट दिया है और अफवाहों वाली न्यूज को लेकर भी बात की है।

    लव ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट

    लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं यह साफ करना चाहता हूं  कि कोई सर्जिकल प्रोसीजर नहीं हुआ है और किसी को भी अफवाहों वाली न्यूज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को उनके एनुअल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। सभी का धन्यवाद जिन्होंने उनको लेकर कंसर्न दिखाया।

    पहले भी लव कर चुके हैं बात

    रविवार को भी लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी और उन्होंने उसमें लिखा था कि मैंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन कैम्पियन चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा लिए सबसे पहले मेरा परिवार आता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बीवी Sonakshi Sinha का पूरा ख्याल रख रहे हैं जहीर इकबाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया क्यूट वीडियो