विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारी बेटी दूध जैसी गोरी...वो बिहारी गुंडा...' Poonam की मां ने कर दिया था Shatrughan Sinha को रिजेक्ट

Published: Wed, 27 Nov 2024 02:38 PM (IST)

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा बीते दिनों अपने परिवार के साथ कपिल शर्मा के शो पर आए थे। इस दौरान कपल ने मस्ती ...और पढ़ें

शत्रुघन सिन्हा ने सुनाया शादी का किस्सा
शत्रुघन सिन्हा ने सुनाया शादी का किस्सा

HighLights

  1. ट्रेन में हुई थी पहली मुलाकात
  2. तीन बच्चों के पिता हैं शत्रुघ्न सिन्हा
  3. मां ने रिजेक्ट कर दिया था रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो पर शिरकत करने आए थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए थे। इस दौरान इन्होंने शो पर कई सारी बातें शेयर कीं जिनमें से शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी भी है।

मां ने बेटी का हाथ देने से किया इनकार

शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह पूनम से सवाल करती हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनमें से किसने पहले प्रपोज किया था। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा बीच में टोकते हुए कहते हैं - 'इन्होंने करवाया था प्रपोज मुझसे।' पूनम आगे बताती हैं कि उनकी मां ने दोनों के रिश्ते को नामंजूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े भाई शादी की बात करने उनके घर आए थे। इस पर पूनम की मां ने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं। हमें फिल्म इंडस्ट्री से कोई लड़का नहीं चाहिए।'

यह भी पढ़ें: '8 दिन हैं तुम्हारे पास...' जब रीना रॉय ने Shatrughan Sinha को दी थी धमकी; शॉटगन की बोलती हो गई थी बंद

मां ने अपनी बेटी को बताया दूध जैसी गोरी

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे की और मजेदार बात बताई। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने शत्रुघ्न सिन्हा के भाई से कहा क्या तुमने अपने भाई को देखा है? ये बिहारी सड़क का गुंडा है और हमारी बेटी दूध जैसी गोरी है। गोरी और मिस इंडिया। शत्रुघ्न ने आगे कहा, 'अगर आप हम दोनों को एक साथ खड़ा करके रंगीन फोटो लेंगे तो वह ब्लैक एंड व्हाइट दिखाई देगी।

कहां हुई थी पहली मुलाकात?

दरअसल कपल की लवस्टोरी की शुरुआत ट्रेन से हुई थी। पूनम भी अपनी मां के साथ उसी ट्रेन में थीं। डांट खाने के बाद वो रो रही थीं और शत्रुघ्न सिन्हा उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। मिस इंडिया बनने के बाद पूनम को फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे थे।

हालांकि बाद में पूनम की मां इस रिश्ते के लिए मान गई थीं। कपल ने साल 1980 में शादी कर ली थी। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के तीन बच्चे लव-कुश और सोनाक्षी सिन्हा हैं। कपल ने शादी से पहले 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़ें: जब रंगे हाथ पकड़े गए थे Shatrughan Sinha, आग बबूला हो गईं थीं पत्‍नी, गुस्‍से में दे डाली थी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।