यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shefali Jariwala की मौत से टूटे पति Parag Tyagi, अस्पताल के बाहर हुए स्पॉट, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
कांटा लगा गर्ल कही जाने वालीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस के अचानक निधन से हर कोई हैरान ...और पढ़ें

HighLights
- हार्ट अटैक से हुई शेफाली की मौत
- शेफाली जरीवाला ने की थीं दो शादियां
- पति पराग त्यागी भी हैं फेमस टीवी एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए बीती रात एक बुरी खबर लेकर आई जिसने हर किसी को दंग कर दिया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का निधन हो गया है। वह सिर्फ 42 साल की थीं। उनके निधन से न केवल सेलेब्स बल्कि उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए हैं। उनका परिवार शेफाली के जाने से एकदम टूट गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात को शेफाली जरीवाला को कार्डियाक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। अब अस्पताल के बाहर उनके पति और परिवार वाले स्पॉट हुए।
बीवी की मौत से टूटे पराग त्यागी
शेफाली जरीवाला के पति और एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) अपनी पत्नी की मौत से एकदम बिखर गए हैं। आधी रात को अभिनेता अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। गाड़ी में बैठे घबराए, कंप-कंपाते हाथ और अपनी आंखों को छुपाना... वीडियो में पराग अपनी बीवी की मौत से गहरे सदमे में दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'कांटा लगा गर्ल' एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में पड़ा दिल का दौरा
शेफाली की मां का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उनके परिवार वाले बुरी तरह टूटे हुए दिख रहे हैं। एक गाड़ी में शेफाली की मां बैठी हुई हैं जो एकदम बदहवास हालत में बिलख-बिलखकर रो रही हैं। बेटी के जाने से वह बहुत गमगीन दिखीं। उनकी मां को रिश्तेदार संभालते हुए दिखाई दिए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
शेफाली जरीवाला टीवी और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्हें कांटा लगा सॉन्ग से पॉपुलैरिटी मिली थी। फिर वह सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आई थीं। वह बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति पराग त्यागी भी टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं जो पवित्र रिश्ता और ब्रह्मराक्षस शोज में काम कर चुके हैं।