Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shefali Jariwala की कार्डियक अरेस्ट से नहीं गई जान? मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, घर पहुुंची फोरेंसिक टीम

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 10:35 AM (IST)

    Shefali Jariwala Death News कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत से पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। पहले कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस की ...और पढ़ें

    शेफाली जरीवाला के निधन के कारण पर बोली मुंबई पुलिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शेफाली जरीवाला के निधन के कारण पर बोली मुंबई पुलिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी थीं शेफाली जरीवाला
    2. शेफाली जरीवाला की एक्टर पराग त्यागी से हुई थी शादी
    3. शेफाली को कांटा लगा सॉन्ग से मिली थी पॉपुलैरिटी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 27 जून की रात को मनोरंजन जगत से शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत की खबर सामने आई जिसने इंडस्ट्री और सोशल मीडिया को शॉक कर दिया। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर कोई हैरान रह गया है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है, लेकिन परिवार या करीबी लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। अब मुंबई पुलिस ने शेफाली की मौत के कारण पर बड़ा खुलासा किया है। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को बीती रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। फिर पोस्टपार्टम के लिए उनकी डेड बॉडी को कूपर अस्पताल भेजा गया। ऐसी खबरें आईं कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मगर मुंबई पुलिस का कुछ और ही कहना है।

    शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से नहीं हुई?

    मुंबई पुलिस को रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की खबर मिली थी और अभी तक उनके निधन के कारण का पता नहीं चल पाया है। ANI के मुताबिक, "मुंबई पुलिस को रात 1 बजे इसकी सूचना मिली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी क्लियर नहीं है।" पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर शेफाली की मौत कैसे हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    बीती रात को शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके घर पर मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची थी। IANS के मुताबिक, मुंबई पुलिस हाउसहेल्प समेत बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala: एक गाने से रातोंरात बनीं स्टार, फिर भी काम से बनाई दूरी, 15 साल तक इस बीमारी से जूझीं शेफाली

    खबरें और भी

    गार्ड ने बताया- क्या हुआ था रात में

    वहीं, शेफाली जरीवाला जिस बिल्डिंग में रहती थीं, उसके गार्ड ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है। इंस्टैंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गार्ड ने कहा, "शेफाली जी को नहीं देखा, उसकी गाड़ी 10-10:15 बजे पर गई है, मैंने गेट खोल दिया।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    गार्ड ने बताया कि उन्हें किसी चीज के बारे में नहीं पता। एक्ट्रेस के एक दोस्त ने रात 1 बजे उन्हें बताया कि शेफाली की मौत हो गई है। गार्ड ने उन्हें आखिरी बार दो दिन पहले ही कार के पास अपने पति पराग त्यागी और डॉगी के साथ देखा था। 

    यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत से टूटे पति Parag Tyagi, अस्पताल के बाहर हुए स्पॉट, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल