विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महंगे गिफ्ट्स नहीं, फिल्म की टिकट खरीद लो...', Shehnaaz Gill ने फैंस को लेकर कही ये बात

By Deepesh PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 31 Jul 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फैंस उनके मेकअप आर्टिस्ट को भी मैसेज करते हैं।

शहनाज गिल ने की फैंस से ये अपील। फोटो क्रेडिट- एक्स

शहनाज गिल ने की फैंस से ये अपील। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडेय, मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता पाने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों पंजाबी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह सलमान खान अभिनीत फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी हिंदी फिल्‍में भी कर चुकी हैं।

हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' (Ishqnama) में नजर आई शहनाज प्यार को कमजोरी नहीं इंसान की ताकत मानती हैं। उनका कहना है, "प्यार तो इंसान की ताकत ही होती है, प्यार को कभी कमजोरी मानना या बनाना भी नहीं चाहिए। प्यार को अपनी ताकत बनाकर और हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।"

खुद की पहचान बनाने की कोशिश

शहनाज गिल धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। उनका कहना है कि अभी उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत ही की है और हर नई फिल्म उनके लिए सीखने और खुद को साबित करनेका नया अवसर लेकर आती है। वह कहती हैं-

मुझे लगता है कि मैं अभी इंडस्ट्री में एक फ्रेश (नया) चेहरा हूं, अभी मुझे लोगों ने सिनेमा में इतना ज्यादा देखा नहीं है। मैंने अभी फिल्में करना शुरू ही किया है, अभी तो बहुत कुछ करना है। तो आगे मैं जो भी काम करूंगी, सबमें मेरे लिए कुछ न कुछ नया अनुभव ही होगा। मैं जो भी भूमिकाएं निभाउंगी, वो सब मेरे लिए नए ही होंगे।

Shehnaaz Gill On Career

मेकअप आर्टिस्ट को भी मैसेज करते हैं फैंस

इंटरनेट मीडिया पर शहनाज के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। काम के चुनाव में उनके प्रभाव को लेकर शहनाज कहती हैं, "मेरे जो भी प्रशंसक हैं, मेरे प्रति उन सभी का बहुत ही ज्यादा सुरक्षात्मक रवैया है। वह मुझे ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। वो तो मेरी मेकअप आर्टिस्ट से लेकर हेयर स्टाइलिस्ट तक को मैसेज करते हैं कि आज शहनाज के हेयर या मेकअप ऐसा क्यों बनाया है? ये क्यों नहीं किया है? वो भी बेचारे सारा दिन लोगों के मैसेज पढ़-पढ़कर थक जाते हैं।"

फैंस से की ये अपील

शहनाज ने आगे कहा, "मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी समय हो गया है, मुझ पर ऊपरवाले का आशीर्वाद है कि मुझे अभी तक इतना प्यार मिल रहा है। बिग बॉस की देन है कि मैं इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक टिक पाई हूं। जैसा प्यार मुझे बिग बॉस से मिला है, मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे सिनेमा से भी वैसा ही प्यार मिले।

Shehnaaz

अब तक मेरे प्रशंसक जो मुझे टीवी या इंटरनेट मीडिया पर देखते आए हैं, मैं कोशिश कर रही हूं अब वो अपने पैसे खर्च करके मुझे सिनेमाघरों में भी देखने जाएं। जो प्रशंसक महंगे-महंगे गिफ्ट भेजते हैं, उसकी जगह वह उन्हीं पैसे से मेरी फिल्म के टिकट खरीद लें। इससे मुझे खुशी मिलेगी।"

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया क्या है दोनों का रिश्ता?

यह भी पढ़ें- सरहद पार मोहब्बत की सच्ची कहानी लाईं Shehnaaz Gill, 'इश्कनामा' में निभाई पाकिस्तानी लड़की की भूमिका, ट्रेलर आउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।