यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilpa Shetty ने बेटे वियान को खास अंदाज में विश किया जन्मदिन, मौसी शमिता शेट्टी ने भी लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बेटे वियान आज 21 मई को अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह अक्सर पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ अपनी तस्वीर और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज 21 कई को एक्ट्रेस अपने बेटे वियान का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने वियान को विश भी खास अंदाज में किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने वियान को घर का ड्रैगन बताया है।
यह भी पढ़ें: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलीं शिल्पा शेट्टी, वैष्णो देवी के बाद अब केदारनाथ के किए दर्शन
शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वियान की मस्ती और कई सारी फोटोज देखने को मिल रही हैं। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि 'घर के ड्रैगन' को 12वां जन्मदिन मुबारक हो (बस कोशिश करें कि घर झुलसे नहीं)।
View this post on Instagram
तुम हमारे लिए बहुत मायने रखते हो, मेरे अनमोल। मैं ड्रैगन की मां बनकर बहुत धन्य हूं। आपकी हंसी, शक्ति और प्यार हमारे जीवन को अनंत आनंद और गर्व से भर देते हैं।मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। धन्य रहो, मेरी जान।
सेलेब्स ने किया विश
शिल्पा की इस पोस्ट पर फराह खान, आयुष्मान खुराना बिपाशा बसु और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे समेत कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
राज कुंद्रा ने लुटाया प्यार
बेटे वियान के जन्मदिन पर पिता राज कुंद्रा ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप मुझे बहुत गौरवान्वित महसूस कराते हैं। आपके मूल्य, आपका स्वभाव और आपका अच्छा दिल। लव यू बीटा। आपके सारे सपने सच हों, जन्मदिन की शुभकामनाएं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
मौसी शमिता ने किया विश
शमिता शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वियान की उनके परिवार वालों के साथ कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्रिय वियान। अभी आपको बहुत सी राहों पर चलना है और पहाड़ों पर चढ़ना है, लेकिन मुझे विश्वास है कि तुम इसे शानदार ढंग से करोगे। हमेशा की तरह इस साल भी मौज-मस्ती और रोमांच का पीछा करते रहो।