यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilpa Shetty Pic: 48 साल की शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, Raj Kundra का कमेंट देख फैंस हुए हैरान
Shilpa Shetty Latest Pic बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 48 की उम्र में भी काफी फिट हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किलर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- शिल्पा शेट्टी ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
- पिंक गाउन में एक्ट्रेस ने दिखाया किलर लुक
- पति राज कुंद्रा ने भी किया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shilpa Shetty Latest Pic: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहां वह अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
उन तस्वीरों में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी ये तस्वीरें देख कर काफी हैरान हो गए हैं और साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस समय उनकी स्टाइलिश और खूबसूरत ड्रेस में किलर पोज चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Raj Kundra ने उर्फी जावेद पर कर डाला ऐसा कमेंट, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- 'दूसरों को नंगा कर पैसे कमाने वाला...'
शिल्पा शेट्टी ने दिखाई किलर अदाएं
हाल ही में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी पिंक कलर के ऑफ शोल्डर थाई ओपन गाउन पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड नेकलेस और लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर रखे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'इन द पिंक'।
View this post on Instagram
पति राज कुंद्रा ने किया कमेंट
शिल्पा शेट्टी के इस फोटोशूट पर उनके फैंस से लेकर कई लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अगर किसी के कमेंट ने ध्यान खींचा है तो वो हैं राज कुंद्रा। एक्ट्रेस के पति ने भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'उह ला ला आआ'। इसके साथ ही शिल्पा के कुछ फैंस ने उनको बार्बी बताया। तो कुछ ने उनके हुस्न की तारीफ की।
खबरें और भी
कई तस्वीरें हो चुकी हैं वायरल
ऐसा पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस ने किसी ड्रेस में अपना जलवा दिखाया हो। शिल्पा चाहें वेस्टर्न पहने या एथनिक वह हर ड्रेस में कहर ढहाती हैं। शिल्पा शेट्टी 48 साल की गई हैं, लेकिन अभी भी वह काफी फिट हैं और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को अपने लुक से मात देती हैं।