Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor Birthday: सिद्धार्थ मल्होत्रा से शिल्पा शेट्टी तक, सेलेब्स ने किया श्रद्धा कपूर को बर्थडे विश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 06:47 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor आज 3 मार्च को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को उनके चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स ज ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    श्रद्धा कपूर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर मना रही हैं अपना 37वां बर्थडे
    2. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया विश
    3. शिल्पा शेट्टी ने भी लिखा खास मैसेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज 3 मार्च को एक्ट्रेस अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

    अब 'एक विलेन' में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्ट्रेस को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के एक खास सीन की तस्वीर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2: वरुण धवन ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग? Shraddha Kapoor की फिल्म में निभा सकते हैं ये किरदार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया विश

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म 'एक विलेन' से एक तस्वीर शेयर की है। इस सीन में सिद्धार्थ, श्रद्धा को बाइक चलाना सिखाते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे श्रद्धा'। बता दें कि एक विलेन 2014 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसमें रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

    शिल्पा शेट्टी ने लिखा ये खास नोट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धा के लिए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने श्रद्धा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी।

    श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

    श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी। अब इस मूवी के बाद श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' और 'चंदू चैम्पियन' की शूटिंग में बिजी हैं।

    खबरें और भी

    'स्त्री 2' में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। वहीं, 'चंदू चैम्पियन' में एक्ट्रेस की जोड़ी कार्तिक आर्यन संग देखने को मिलने वाली है। श्रद्धा की ये दोनों ही फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: रकुल प्रीत सिंह के बाद श्रद्धा कपूर करने वाली हैं शादी? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट वायरल