यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बुआ' बनने वाली हैं Shraddha Kapoor, भाभी शजा की गोद भराई सेरेमनी में 'मराठी मुल्गी' बनकर पहुंचीं एक्ट्रेस
Shaza Morani Baby Shower हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे जल्द ही दादी बनने वाली हैं। उनके बेटे प्रियंका शर्मा की पत्नी शजा मोरानी प ...और पढ़ें

HighLights
- मां बनने वाली हैं प्रियांक शर्मा की पत्नी शजा मोरानी
- भाभी शजा मोरानी की गोद भराई में शामिल हुईं श्रद्धा कपूर
- मराठी लुक में छाईं श्रद्धा कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyank Sharma Wife Shaza Morani Baby Shower: फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पद्मिनी के बेटे प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शजा मोरानी माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में, प्रियांक की पत्नी शजा के लिए मराठी स्टाइल गोद भराई रस्म आयोजित हुई, जहां श्रद्धा कपूर भी नजर आईं।
प्रियांक शर्मा ने साल 2021 में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ कोर्ट और ट्रेडिशनल मैरिज की थी। मुंबई में कोर्ट मैरिज होने के बाद दोनों ने मालदीव में बीच वेडिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के करीब तीन साल बाद कपल पैरेंट्स बनने वाला है।
प्रियांक शर्मा की पत्नी की हुई गोद भराई
प्रियांक शर्मा की पत्नी शजा मोरानी मां बनने वाली हैं। हाल ही में, पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी बहूरानी के लिए एक मराठी स्टाइल गोद भराई सेरेमनी आयोजित की, जिसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स शामिल हुए। प्रियांक ने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में होने वाले मम्मी और पापा पीच कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रहे हैं। शजा साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं।
यह भी पढ़ें- क्या Tusshar Kapoor जैसा पति चाहती हैं Shraddha Kapoor? 'स्त्री' एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट
मराठी लुक में श्रद्धा कपूर छाईं
प्रियांक ने फैमिली के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर भी नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने भी भाभी शजा की गोद भराई से झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। फोटोज में अभिनेत्री सोफे पर बैठकर खूबसूरत पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गोद भराई के लिए नियॉन कलर का ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहना था, जिसे उन्होंने हेयर बन, झुमके और मराठी नथ से पूरा किया था।
खबरें और भी
कम मेकअप और प्यारी मुस्कुराहट ने श्रद्धा की सुंदरता में चार-चांद लगा दिया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए श्रद्धा ने एक मजेदार कैप्शन दिया। श्रद्धा ने लिखा, "बताओ क्या देख रही हूं?"
यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor Pics: खिलती धूप में श्रद्धा कपूर ने खीचीं 250 सेल्फी! एक्ट्रेस ने फोटो संग दिया मजेदार कैप्शन