Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है', Shraddha Kapoor ने खास अंदाज में पिता शक्ति कपूर को विश किया बर्थडे

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 03:09 PM (IST)

    आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का जन्मदिन है। इस खास मौके पर स्त्री 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपन ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर ने शक्ति कपूर के जन्मदिन पर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्रद्धा कपूर ने शक्ति कपूर के जन्मदिन पर किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 72 साल के हुए श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर
    2. 600 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं शक्ति
    3. स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहीं श्रद्धा कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के खलनायक और कॉमेडियन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने करीब 5 दशक तक फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। बड़े पर्दे पर उनका हर किरदार छा गया। कभी उन्होंने क्राइम मास्टर गोगो बन दर्शकों को हंसाया तो कभी खूंखार विलेन बनकर डराया। 600 से ज्यादा फिल्में करने वाले शक्ति कपूर आज 72 साल के हो गए हैं।

    3 अगस्त 2024 को शक्ति कपूर अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भले ही वह फिल्मी पर्दे पर ज्यादा न दिखते हों, लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अभिनय से खूब धमाल मचा रही हैं। पिता के जन्मदिन पर श्रद्धा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

    शक्ति के बर्थडे पर श्रद्धा कपूर का पोस्ट

    श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बापू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। रेड आउटफिट में अदाकारा कमाल की लग रही हैं, वहीं शक्ति शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 40 बार देखी Aashiqui 2, मिल गया Shraddha Kapoor का जबरा फैन, मूवी के लिए करता था ये अजीब काम

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने स्त्री स्टाइल में पिता को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे बापू। वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है क्योंकि उसके पापा का हाथ हर दम उसके ऊपर है। लव यू बापू।"

    सेलेब्स ने किए कमेंट्स

    श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर शक्ति कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शक्ति की को-स्टार रह चुकीं करिश्मा कपूर ने कहा, "हैप्पी बर्थडे शक्ति जी।" जैकी श्रॉफ ने भी कमेंट में बर्थडे विश किया। डीनो मोरिया ने कमेंट में लिखा, "यंग मैन को हैप्पी बर्थडे। जल्द ही मिलते हैं।" वहीं, फैंस ने पिता-बेटी की जोड़ी को बेस्ट बताया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor के फैन ने रखी अजीबो गरीब डिमांड, "Stree" बोली - खूबसूरती बर्दाशत नहीं कर पाओगे