विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिपाशा बसु के इंटीमेट सॉन्ग के लिए कंफर्टेबल नहीं थीं Shreya Ghoshal, बोलीं- 'मैं सिर्फ 18 साल की थी'

Published: Sun, 01 Mar 2026 03:34 PM (IST)

श्रेया घोषाल हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका हैं। हाल ही में श्रेया ने इस बात का खुलासा किया है कि ...और पढ़ें

श्रेया घोषाल और बिपाशा बसु (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

श्रेया घोषाल और बिपाशा बसु (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. श्रेया घोषाल ने गाया था ये इंटीमेट सॉन्ग

  2. 23 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

  3. बिपाश बसु पर फिल्माया गया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक सॉन्ग गाया है। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिकाओं की फेहरिस्त में उनका नाम टॉप पर शामिल रहता है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान श्रेया ने अपने एक कल्ट सॉन्ग के बारे में खुलकर बात की है, जिसे 23 साल पहले अभिनेत्री बिपाशा बसु पर फिल्माया गया था। 

श्रेया घोषाल ने कहा है कि उस गीत को गाने के लिए वह फिट नहीं थीं, क्योंकि उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

इस गाने को लेकर असहज थीं श्रेया घोषाल

लता मंगेशकर के बाद श्रेया घोषाल को हिंदी सिनेमा की सुरों की कोकिला के तौर पर जाना जाता है। अपने सिंगिंग करियर में एक से एक शानदार गीत गाने वालीं श्रेया ने हाल ही में एबीपी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में अपने एक सुपरहिट सॉन्ग को लेकर चर्चा की है, जिसको गाने में वह असहज महसूस कर रही थीं। सिंगर ने बताया है-

यह भी पढ़ें- Arijit Singh की रिटायरमेंट पर आया श्रेया घोषाल का रिएक्शन, बोलीं- 'एक युग का अंत नहीं'

shreya ghoshal

फिल्म जिस्म के गीत जादू है नशा के लिए मुझे ऐसा लगता है कि मैं मिसफिट थी। बिपाशा बसु को आवाज देने के लिए मेरा चुनाव सटीक नहीं थी। लेकिन ये संगीतकार एम.एम कीरवानी की बोल्ड चॉइस थी, जो उन्होंने मुझे इस गीत के लिए चुना, वह इंटरनेशनल लेवल पर फेमस हैं। मैंने इसमें सेंसुअस होने की कोशिश की, क्योंकि यह मेरे लिए नैचुरली नहीं था। मुझे लगता है कि इसमें जवानी का रॉनेस होना चाहिए था। उस वक्त मैं महज 18 साल की थी। मैं सही से इसे डिलीवर नहीं कर सकी। सोचा था कि आशा भोंसले स्टाइल में इसे गाने की कोशिश की जाए, लेकिन फिर मैंने अपने तरीके से इसे गाया। 

jaadu hai nasha hai

मालूम हो कि जिस्म फिल्म का ये गाना जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु पर फिल्माया गया था, जिसमें इंटीमेट सीन्स की भरमार थी। हालांकि, श्रेया घोषाल की आवाज ने इस गीत में जान फूंक दी थी। 

पहले गाने के लिए मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

आपको बता दें कि जिस्म का जादू है नशा है... गाना श्रेया घोषाल के करियर का दूसरा गीत था। इससे पहले उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास के बैरी पिया... गाने से हिंदी सिनेमा में गायिकी की दुनिया में कदम रखा था और इस सॉन्ग के लिए उन्हें बेस्ट सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। 

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का रोमांस, 'बैटल ऑफ गलवान' के नए गाने में चित्रांगदा संग प्यार में हुए मदहोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।