विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं नहीं तो कौन...' Lock Upp 2 में श्रेया कालरा की जीत पर सवाल उठाने वालों पर भड़की इंफ्लूएंसर, दिया करारा जवाब

Updated: Sat, 15 Aug 2026 04:20 PM (IST)

श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' की जीत पर उठे पक्षपात के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) 'लॉक अप' सीजन 2 (Lock Upp 2) की विनर रही थीं। एक तरफ जहां उनके फैन्स ने उनकी जीत का जश्न मनाया, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स के एक हिस्से ने रिजल्ट पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि शो ने उनका पक्ष लिया। अब फाइनली श्रेया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्रेया ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया और सवाल किया कि शो में दूसरे ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स को मिले फायदों को लेकर ऐसी चिंताएं क्यों नहीं उठाई गईं?

श्रेया की जीत पर लोगों न उठाए सवाल

इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के सेशन के दौरान, एक फैन ने उनसे पूछा,'लोग कह रहे हैं कि आप इसके लायक नहीं थीं। यह पक्षपातपूर्ण था।' इस पर उन्होंने कहा,'आप ही बताइए, अगर मैं नहीं तो कौन?' उन्होंने आगे सवाल किया कि जब कंटेस्टेंट शो में दोबारा आए थे और जब उनका फायदा किसी और को दिया गया था, तब ऐसी बातें क्यों नहीं उठाई गईं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

उन्होंने कहा,'जब कंटेस्टेंट्स को वापस लाया गया, तब लोगों ने शो को बायस्ड क्यों नहीं कहा? जब उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया, तब उन्होंने शो को बायस्ड क्यों नहीं कहा? जब मुझसे एक एडवांटेज छीनकर किसी और को दिया गया, तब उन्होंने इसे बायस्ड क्यों नहीं कहा? माइक तो पहले ही ड्रॉप हो चुका है, गाइज।'

हर्षद ने शिवांगी को किया था सेफ

'लॉक अप' में, घरवालों के वोट से बाहर किए जाने के बाद आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में रखा गया था। बाद में, एक हफ्ते बाद उन्होंने शो में दोबारा एंट्री की। योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा को भी शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन फिनाले से ठीक दो हफ्ते पहले दोनों वाइल्डकार्ड के तौर पर शो में वापस आए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

सेमी-फाइनल टास्क में श्रेया को एक एडवांटेज मिला, जिससे वह यह तय कर सकती थीं कि शो से किसे तुरंत बाहर किया जाएगा। उन्होंने शिवांगी जोशी को चुना,लेकिन आखिरकार फैसला पहले फाइनलिस्ट हर्षद के हाथ में आया। उन्होंने अपनी जगह शिवांगी को दे दी और उन्हें बाहर होने से बचा लिया। इसके बाद हर्षद शो से बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- Shreya Kalra बनीं Lock Upp 2 की फाइनल विनर, जीता 1 करोड़ का कैश प्राइज

यह भी पढ़ें- 'वह सिर्फ नाटक कर ...' Lock Upp 2 कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी पर को-एक्ट्रेस ने साधा निशाना, खोला सालों पुराना राज