Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह सिर्फ नाटक कर ...' Lock Upp 2 कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी पर को-एक्ट्रेस ने साधा निशाना, खोला सालों पुराना राज

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

    शिवांगी जोशी की सह-कलाकार रह चुकीं आंचल खुराना ने उनका सालों पुराना राज खोलते हुए बताया कि वो लोगों को कैसे बेवकूफ बना रही हैं। ...और पढ़ें

    आंचल खुराना ने खोला शिवांगी का पुराना राज/ Photo-  Instagram

    आंचल खुराना ने खोला शिवांगी का पुराना राज/ Photo- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉकअप का सीजन 2 अपने फिनाले की तरफ बढ़ चुका है। हर्षद चोपड़ा से लेकर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स इस सीजन के फाइनलिस्ट बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की लव लाइफ पर अटैक करते हुए कई खुलासे किए थे। उनके बाद अब हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की सह-कलाकार रह चुकीं आंचल खुराना ने उन पर इनसिक्योर होने के आरोप लगाए हैं।

    शिवांगी जोशी क्यों आंचल से हुई थीं इनसिक्योर?

    आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस का राज खोलते हुए कहा कि जिस तरह से वह खुद को दर्शा रही हैं, वैसी वह बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा, "कुछ सालों पहले मैं और वह साथ में एक शो कर रहे थे, जहां अचानक उनका बॉयफ्रेंड आ गया। शिवांगी ने मुझे और मेरी एक दोस्त को मैसेज करते हुए लिखा कि हम उनसे दूर रहें और यह आरोप लगाया कि हम उन पर लाइन मार रहे हैं।"

    आंचल ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "हालांकि, वह लड़का ही उनके साथ लॉयल नहीं था, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे दिक्कत इनके फैंस से है, जो मेरे एक सच बोलने पर मेरे पीछे ही पड़ जाते हैं। आप लोग निजी तौर पर उन्हें जानते भी नहीं हैं, मैंने उनके साथ काम किया है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

    'वह सबके सामने एक्टिंग कर रही है'

    आंचल खुराना का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने 'लॉकअप सीजन 2' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "वह लोगों के सामने सिर्फ एक्टिंग कर रही है। हर्षद के समय यह मुखौटा नहीं रख पाई वह और यही उसकी रियल पर्सनैलिटी है। हर्षद सच में बहुत सिंपल और स्वीटहार्ट है असल जिंदगी में भी। वह बहुत भोला और मासूम है। जब भी मैं सच बोलती हूं, तो लोग मुझसे कहते हैं कि यह सब मैं बिग बॉस में जाने के लिए कर रही हूं, लेकिन मेरे मां-बाप ने मुझे सच बोलना ही सिखाया है और मैं बोलूंगी।"

    _ - 2026-08-04T143042.034

    खबरें और भी

    आंचल खुराना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, "सच कहूं तो मुझे यह हमेशा से लगता था कि शिवांगी हर्षद का इस्तेमाल कर रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उनका वह बॉयफ्रेंड कौन था? क्या वह कुशाल था, प्लीज बताइए मैम।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मतलब शिल्पा सच बोल रही थी।"

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 को मिल गया अपना पहला फाइनलिस्ट, हर्षद चोपड़ा ने जीत के लिए शिवांगी जोशी को किया इमोशनल ब्लैकमेल?

    यह भी पढ़ें- 'मैं सेट पर दारू पीता...' Ram Kapoor ने लॉक अप 2 में रिवील किया अपना तीसरा सीक्रेट, बताया उनकी वजह से बंद हुआ शो