Lock Upp 2 को मिल गया अपना पहला फाइनलिस्ट, हर्षद चोपड़ा ने जीत के लिए शिवांगी जोशी को किया इमोशनल ब्लैकमेल?
लॉक अप 2 को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है, जिसमें हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हालिया एपिसोड में एक इमोशनल मोड़ आया, जब कंटेस्टेंट्स से सीजन के पहले फाइनलिस्ट को सर्वसम्मति से चुनने के लिए कहा गया। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को खास फायदे मिले, वहीं कुछ को कैश इनाम मिला या वे अपनी मर्जी से बाहर हो गए।
हर्षद जानबूझकर हारे थे टास्क?
आखिर में, सेल के अंदर सिर्फ शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) बचे थे, और उनमें से ही किसी एक को पहला फाइनलिस्ट बनना था। जब फैसला इन दोनों के बीच रह गया, तो हर्षद ने शिवांगी को बताया कि उन्होंने जान-बूझकर पिछला चैलेंज हारा था। उन्होंने कहा, 'मैं वह गेम जान-बूझकर हारा था।' उनकी यह बात सुनकर शिवांगी का दिल टूट गया और दोनों की आंखों में आंसू आ गए। काफी भावुक होकर शिवांगी ने पूछा कि हर्षद ने जान-बूझकर अपना मौका क्यों गंवा दिया।
Harshad also said to her
— 𝗩𝗮𝗶𝘀𝗵𝘃𝗲𝗲 (@Vaishvee12) August 2, 2026
If you tell me to leave, I will leave 😭👏#HarshadChopda #LockUpp2 pic.twitter.com/CqeczXlMyu
कौन बना लॉक अप 2 का पहला फाइनलिस्ट?
शिवांगी ने कहा कि अगर 'लॉक अप 2' जीतना उनकी किस्मत में है, तो वे आखिरकार ट्रॉफी जीत ही लेंगी। शुरुआत में दोनों ने सेल से बाहर निकलने की बात की ताकि दूसरा व्यक्ति पहला फाइनलिस्ट बन सके। हालांकि, बाद में हर्षद अपने फैसले पर अड़े रहे और कहा कि उन्हें अभी तक अपने लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। जब जेलर रितेश देशमुख ने उनसे आखिरी फैसला लेने को कहा, तो शिवांगी ने सेल से बाहर निकलने का फैसला किया, जिससे हर्षद चोपड़ा 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बन गए।
STFU Harshad, stop doing emotional blackmail, she's just fighting for her self and playing her game this is why she came here..
— 𝘚αηу🍂 (@its_SanyHere) August 2, 2026
She never asked uh to play for her self in any task, u chose it so please stop behaving like 🤡🤡#ShivangiJoshi #Lockupp2 pic.twitter.com/DucdUrOq4E
ये इमोशनल मोमेंट यहीं खत्म नहीं खत्म हुआ। शिवांगी रो पड़ीं और कहा कि फाइनलिस्ट की जगह के लिए हर्षद उनसे ज्यादा हकदार नहीं थे। उन्हें रोते हुए देखकर हर्षद बुरी तरह हिल गए। उन्हें एहसास हुआ कि उनके फैसले ने शिवांगी को कितना गहरा दुख पहुंचाया है।
फैंस ने शिवांगी को सुनाई खरी-खरी
फैन्स ने हर्षद पर शिवांगी को 'इमोशनली ब्लैकमेल' करने और शिवांगी पर हर्षद की जीत का जश्न न मनाने का आरोप लगाया। एक ने कमेंट किया, 'हर्षद और शिवांगी ने lockupp2 को एक और सास-बहू सीरियल जैसा बना दिया है।' दूसरे ने लिखा, "AkankshaChoudhary तो बस यूं ही बदनाम है, असली नागिन तो ShivangiJoshi निकलीं। हर्षद हमेशा उनके साथ खड़े रहे, और वो कह रही हैं कि वो ज्यादा हकदार हैं।'
एक और यूजर ने शिवांगी के रिएक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, 'पहले दिन से ही हर्षद उनके लिए एक ढाल की तरह वफादार और अडिग रहे! लेकिन जब उनके लिए खड़े होने की बारी आई, तो उन्होंने आंसुओं का सहारा लिया; भावनाओं का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया गया, न कि किसी रिश्ते की तरह।' लॉक अप 2 के नए एपिसोड्स आप नेटफ्लिक्स पर 8 बजे देख सकते हैं।