Shreya Kalra बनीं Lock Upp 2 की फाइनल विनर, जीता 1 करोड़ का कैश प्राइज
कई हफ्तों के कॉम्पिटिशन के बाद, 'लॉक अप 2' को फाइनली अपना विनर मिल गया। उन्होंने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम जीता। ...और पढ़ें
-1785943526169_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई हफ्तों तक चले उतार-चढ़ाव, इमोशनल टकराव और जबरदस्त कॉम्पिटिशन के बाद, 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) आखिरकार अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह (Farah Khan) इसके होस्ट हैं। इस रियलिटी शो ने ड्रामैटिक एलिमिनेशन, सरप्राइज वापसी और बदलते गठबंधनों से दर्शकों को बांधे रखा।
कौन है लॉक अप 2 का विनर?
'लॉक अप 2' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) विजेता बनीं और ग्रैंड फिनाले में शानदार ट्रॉफी अपने नाम की।
विजेता की ट्रॉफी के साथ-साथ, श्रेया ने 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नकद इनाम भी जीता। उनकी जीत की घोषणा होते ही, सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी और उनकी जीत का जश्न मनाया।
Shreya kalra wins Lockupp S2 🎉
— Kitabi_kidda (@kitabi_kidda) August 5, 2026
A well deserved Win 🙌#Shreyakalra #lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/T4CFxNIq4G
यूजर्स ने श्रेया को बताया असली हकदार
श्रेया के ट्रॉफी जीतने के बाद, एक यूजर ने ट्वीट किया, 'पूरे शो को अपने दम पर आगे बढ़ाने के बाद, श्रेया सच में इस शो को जीतने की हकदार हैं।' एक और यूजर ने श्रेया की जीत को 'पूरी तरह से हकदार जीत' बताया। एक अन्य ने लिखा, 'मेरी नजर में, वह सच में इस जीत की हकदार थीं।'
Her happiness says it all 😭❤️!!!
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) August 5, 2026
After such a long time a truly deserving winner has won a reality show ❤️ !!#ShreyaKalra #LockUpp2 pic.twitter.com/elb7hlpRTi
किसे मिले कितने वोट?
विजेता का फैसला 25 सदस्यों वाली जूरी के वोटों से किया गया, जिसमें मीडिया से जुड़े लोग, पुराने कंटेस्टेंट और शो से बाहर हो चुके सदस्य शामिल थे। फिल्म विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जूरी सदस्यों और पांच पूर्व सदस्यों ने श्रेया के पक्ष में वोट किया, जिससे उन्हें कुल 23 वोट मिले। वहीं, खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी को लगभग 14-15 वोट मिले, जबकि योगेश को मीडिया जूरी से सिर्फ दो वोट ही मिल पाए।
वहीं शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत और राम कपूर इसके फाइलिस्ट हैं। 'लॉक अप' सीजन 2 के फाइनल स्टेज से पहले हुए हालिया एलिमिनेशन में आकांक्षा चमोला और वरुण यादव शो से बाहर हो गए।