Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कलम हासन की बेटी Shruti Haasan का टूटा दिल, सालों बाद ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका से हुआ ब्रेकअप

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:05 PM (GMT+05:30)

    साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि सालों ...और पढ़ें

    श्रुति हासन का ब्वॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप (Photo Credit-X)
    श्रुति हासन का ब्वॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. अदाकारा श्रुति हासन का हुआ ब्रेकअप
    2. शांतनु हजारिका को कर रही थीं डेट
    3. सुपरस्टार कमल हासन की बेटी हैं श्रुति

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रुति हासन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की बेटी होने के साथ-साथ एक उम्दा अदाकारा के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। अक्सर श्रुति अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर जो खबर आ रही है, उसे जानकार हैरानी होने वाली है। 

    लंबे वक्त तक ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के रिश्ते में रहने के बाद अब श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया है। सालार (Salaar) एक्ट्रेस के इस रिश्ते के टूटने की क्या वजह आइए इस लेख में जानते हैं। 

    श्रुति और शांतनु का टूटा रिश्ता

    कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि श्रुति हासन और उनके पार्टनर शांतनु हजारिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि इस कपल का ब्रेकअप हो गया और ये दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। 

    बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले ही श्रुति और शांतनु का ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस ने इस मामले को लेकर फिलहाल कुछ बात करने से साफ इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्तिगत मसलों के वजह से श्रुति हासन और शांतनु एक दूसरे से अलग हुए हैं। 

    खबरें और भी

    सिर्फ इतना ही नहीं श्रुति और शांतनु ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर से एक दूसरे की तस्वीरों को भी हटा दिया है, जो उनके रिश्ते के टूटने की पुष्टि की तरफ इशारा करता है। बता दें कि कई सालों से श्रुति हासन और शांतनु हजारिका एक दूसरे के साथ लीविंग में भी रहे थे। 

    इस मूवी में दिखेंगी श्रुति 

    आखिरी बार श्रुति हासन को बतौर एक्ट्रेस प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म सालार-पार्ट 1 सीजफायर में देखा गया था। गौर करें एक्ट्रेस की अगली फिल्म की तरफ उसका नाम कुली है, जिसमें वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। 

    ये भी पढ़ें- Coolie Teaser: जेलर के बाद 'कुली' बने रजनीकांत, दमदार एक्शन और स्वैग से भरा लेटेस्ट टीजर रिलीज