Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shweta Bachchan Birthday: 'मैं कहता नहीं लेकिन...' अभिषेक ने 'दीदी' को यूं विश किया बर्थडे, करण जौहर हुए भावुक

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 01:55 PM (IST)

    Shweta Bachchan आज 50 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी दी ...और पढ़ें

    श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने किया प्यारा पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने किया प्यारा पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shweta Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पूर्व मॉडल, लेखक और कॉलमनिस्ट श्वेता आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

    इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने श्वेता के लिए पोस्ट शेयर किया है। 

    नव्या नवेली नंदा ने मॉम को विश किया बर्थडे

    फिल्मी दुनिया से दूर बिजनेस में नाम कमा रही नव्या नवेली नंदा ने अपनी मां श्वेता बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने मां के साथ बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो कोलाज में क्यूट नव्या अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मॉम। आई लव यू।"

    Navya Naveli Nandna On Shweta Bachchan Birthday

    करण जौहर ने याद किया बचपन का किस्सा

    करण जौहर ने श्वेता बच्चन को बर्थडे विश करते हुए उस पल को याद किया है, जब दोनों बेस्ट फ्रेंड बने। निर्माता-निर्देशक ने कहा कि श्वेता उनकी बहन हैं और उन्होंने बुआ बनकर उनके बच्चों को बहुत प्यार दिया है। करण ने श्वेता के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

    अभिषेक बच्चन ने करण-श्वेता संग किया था प्रैंक

    इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी बचपन की सबसे अच्छी यादें अभिषेक और श्वेता के साथ हैं। एबी जूनियर (अभिषेक) ने हमें मड आईलैंड में एक पेड़ से बांध दिया था (प्रैंक में) और वहां से जिंदगी भर की फैमिली, दोस्ती और प्यार की जर्नी शुरू हुई।"

    खबरें और भी

    श्वेता को बेटी मानती हैं करण की मां

    करण जौहर ने आगे कहा, "मेरी मां ने हमेशा कहा कि श्वेता उनकी बेटी जैसी हैं और वह हमेशा वो बहन रहेंगी, जिसकी मुझे जरूरत थी। आई लव यू श्वेता। मेरे बच्चों की बुआ बनने के लिए धन्यवाद। आपकी सभी विचित्रताओं और उन्मादों के साथ मैं आपसे प्यार करता हूं। आप बराबर मात्रा में मनोरंजक और प्यार करने वाली हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    करण ने आगे लिखा, "आज आपके जन्मदिन पर मैं आपको एक दशक की खुशियों की शुभकामनाएं देता हूं। आपने सबसे सुंदर और अच्छे संस्कार वाले बच्चों का पालन-पोषण किया है और एक माता-पिता के रूप में आप मेरे लिए प्रेरणा हैं। आपसे प्यार है, अभी और हमेशा के लिए।"

    यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan Birthday: श्वेता ने अभिषेक को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, नव्या ने भी लुटाया मामा पर प्यार

    अभिषेक ने बहन को बताई दुनिया

    अभिषेक बच्चन ने दीदी श्वेता बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में अभिषेक और श्वेता के बचपन से जवानी तक की खूबसूरत यादें बसी हैं। क्लिप के साथ अभिनेता ने बहन को लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो श्वेता दी। हो सकता है कि मैं कहता नहीं हूं या दिखाता नहीं हूं, लेकिन आप मेरी दुनिया हैं। लव यू।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

    इस पोस्ट पर फराह खान ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि क्यों सभी भाई दिखाते या बताते नहीं हैं, लेकिन प्यार करते हैं। बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने बेटी Shweta Bachchan को गिफ्ट किया जुहू वाला बंगला 'प्रतीक्षा', घर की कीमत उड़ा देगी होश