यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई Sushant Singh Rajput की याद में केदारनाथ गईं श्वेता सिंह, बोलीं- 'मैंने उसकी मौजूदगी महसूस की...'
Sushant Singh Rajput के निधन के चार साल होने जा रहे हैं। चौथी डेथ एनिवर्सरी से पहले उनकी बहन श्वेता सिंह केदारनाथ दर्शन करने गईं। सुशांत की बहन ने अपन ...और पढ़ें

HighLights
- सुशांत सिंह राजपूत की याद में भावुक हुईं श्वेता सिंह
- श्वेता सिंह ने भाई के लिए केदारनाथ के किए दर्शन
- श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। जब सुशांत का निधन हुआ था तो उनके परिवार को गहरा झटका लगा था। उनकी बहन श्वेता सिंह अक्सर अपने भाई की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत के केस की छानबीन की मांग करती रहती हैं। 14 जून को सुशांत सिंह की चौथी डेथ एनिवर्सरी है। भाई की याद में श्वेता केदारनाथ गईं, जहां अक्सर सुशांत जाया करते थे। श्वेता का कहना है कि वह अपने भाई को खुद के करीब महसूस करने के लिए वहां गईं।
केदारनाथ से श्वेता ने ताजा कीं पुरानी यादें
श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केदारनाथ से तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अभिनेत्री ने ठीक वैसे ही पोज दिया है, जैसे उनके भाई ने दिया था। मंदिर के सामने बैठकर पोज देने से बाबा के साथ फोटो खिंचवाने तक, श्वेता ने अपनी भाई की याद को ताजा कर दिया।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, डेथ एनिवर्सरी से पहले शेयर की एक्टर की 10 साल पुरानी फोटो
सुशांत की मौत पर फिर श्वेता ने पूछा सवाल
इन फोटोज के जरिए श्वेता सिंह ने कैप्शन में लिखा, "जून का पहला दिन है और ठीक चार साल पहले इसी महीने 14 तारीख को हमने अपने प्यारे सुशांत को खो दिया था। आज भी हम जवाब चाहते हैं कि आखिर उस दुखद दिन को क्या हुआ था। मैं भाई के लिए प्रार्थना, उसे याद और करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ आई हूं। जैसे ही मैं केदारनाथ आई, वो दिन बहुत इमोशनल था, आंखों से आंसू बहने लगे थे।"
खबरें और भी
श्वेता ने भाई सुशांत को किया महसूस
श्वेता सिंह ने कहा, "मैं थोड़ा चली और फिर बैठ गई और बहुत रोई, मैंने उसकी मौजूदगी आसपास महसूस की। मुझे उसे गले लगाने की इच्छा हुई। मैं उसी जगह बैठी और मैडीटेट किया, जहां वह करता था। उस पल मुझे महसूस हुआ कि वह मेरे साथ, मेरे अंदर और मेरी जिंदगी में था। ऐसा लगा कि वह कभी गया ही नहीं।"
सुशांत सिंह संग दिखे साधू से मिलीं बहन
आखिर में श्वेता ने लिखा, "कल फाटा में इंटरनेट कनेक्शन नहीं था। अपनी कार में बैठे-बैठे मैंने इंस्टाग्राम खोला और अपनी फीड में सिर्फ एक पोस्ट देखी। केदारनाथ में भाई की एक तस्वीर जिसमें वे एक साधु के साथ थे। मुझे पता था कि मुझे उस साधु से मिलना ही है और भगवान की कृपा से मैं उनसे मिल पाई। मैं रिफ्रेंस के लिए वह तस्वीर अटैच कर रही हूं।"