Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा का हुआ ब्रेकअप! 2 साल से एक्टर को डेट कर रही थीं अमिताभ की नातिन

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 01:19 PM (IST)

    बी-टाउन के रूमर्ड कपल्स की लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भी शामिल थे। दो साल तक गुपचुप ड ...और पढ़ें

    नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी 2 साल से कर रहे थे डेटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी 2 साल से कर रहे थे डेटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2022 से रिलेशनशिप में थे सिद्धांत और नव्या!
    2. अमिताभ बच्चन की नातिन हैं नव्या नवेली नंदा
    3. पिता की तरह बिजनेस करती हैं नव्या नवेली

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में कभी-कभी मूवीज से ज्यादा चर्चे सेलिब्रिटीज के अफेयर के होते हैं। कुछ स्टार्स तो अपने रिलेशनशिप को खुलेआम स्वीकार करते हैं, लेकिन कुछ गुपचुप रखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भी शामिल हैं। सिद्धांत और नव्या का नाम दो साल से जोड़ा जा रहा था। मगर अब उनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं।

    गली ब्वॉय से मशहूर हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने कभी भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। नव्या और सिद्धांत के अफेयर की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें साथ में मूवी डेट्स, लंच-डिनर और वेकेशन पर साथ स्पॉट किया गया।

    नव्या और सिद्धांत का हुआ ब्रेकअप?

    2 साल तक डेटिंग की खबरों से लाइमलाइट में रहने वाले नव्या और सिद्धांत को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत और नव्या ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। हालांकि, उनका रिश्ता बुरे नोट पर खत्म नहीं हुआ है। ब्रेकअप के बावजूद वे अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल, नव्या या सिद्धांत में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Siddhant Chaturvedi ने गिटार बजाकर एन्जॉय की बर्थडे पार्टी, 'गर्लफ्रेंड' Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट

    Siddhant Navya

    नव्या की मां से मिले थे सिद्धांत

    पिछले साल अक्टूबर महीने में सिद्धांत चतुर्वेदी, नव्या नवेली नंदा और उनकी मां श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के साथ डिनर पर मिले थे। सिद्धांत और श्वेता की मुलाकात ने उनके और नव्या के रिश्ते पर मुहर लगाने का काम किया था। हालांकि, अब उनके ब्रेकअप की खबरें उनके चाहने वालों के लिए किसी शॉक से कम नहीं है।

    खबरें और भी

    कौन हैं नव्या नवेली नंदा?

    नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी हैं। फिल्मी दुनिया से दूर नव्या बिजनेसवुमन हैं। वह आरा हेल्थ के नाम से एक हेल्थ प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं। एक बार नव्या ने कहा था कि वह अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेस में नाम कमाना चाहती हैं। उनके भाई अगस्त्य नंदा एक्टर हैं।

    यह भी पढ़ें- मॉम Shweta Bachchan ने Navya Naveli Nanda के 'ब्वॉयफ्रेंड' Siddhant Chaturvedi के साथ किया डिनर, वीडियो वायरल