विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditi Rao Hydari को Siddharth ने नानी के स्कूल में किया था प्रपोज, 400 साल पुराने मंदिर में करेंगे शादी

Published: Sat, 31 Aug 2024 09:05 AM (IST)

Aditi Rao Hydari और Siddharth ने मार्च में गुपचुप तरीके से एक-दूसरे से सगाई कर ली थी। तीन साल तक ...और पढ़ें

सिद्धार्थ ने यूं अदिति राव हैदरी को किया था प्रपोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ ने यूं अदिति राव हैदरी को किया था प्रपोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मार्च में अदिति राव ने सिद्धार्थ से की थी सगाई
  2. 2021 में फिल्म के सेट पर मिले थे अदिति-सिद्धार्थ
  3. महा समुद्रम में अदिति-सिद्धार्थ ने साथ किया काम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल्स में से एक सिद्धार्थ (Siddharth) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने इसी साल मार्च के महीने में एक-दूसरे से सगाई की थी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। अब अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ के साथ अपनी लव स्टोरी सुनाई है, साथ ही बताया है कि अभिनेता ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी पहली मुलाकात फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई थी। पहली नजर में ही दोनों को कनेक्शन फील होने लगा। सालों तक गुपचुप रिलेशनशिप में रहने के बाद अदिति और सिद्धार्थ ने सगाई कर इसे ऑफिशियल किया। जल्द ही वे शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

स्कूल में सिद्धार्थ ने अदिति को किया था प्रपोज 

हाल ही में, अदिति राव हैदरी ने वोग के साथ बातचीत में सिद्धार्थ के साथ अपनी प्रपोजल स्टोरी बताई है। अदिति ने बताया कि सिद्धार्थ ने उनकी नानी के स्कूल में प्रपोज किया था। हीरामंडी एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपनी नानी के सबसे करीब थी, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि क्या वह इसे देख सकते हैं, क्योंकि वह अच्छे से जानते थे कि मैं उनसे कितना करीब थी।"

यह भी पढ़ें- होने वाले पति Siddharth के साथ दोस्त की इंगेजमेंट में शामिल हुईं Aditi Rao Hydari, लुंगी पहने नजर आए अभिनेता

अदिति राव हैदरी ने आगे बताया कि सिद्धार्थ उस नर्सरी सेक्शन में जाना चाहते थे, जहां एक्ट्रेस ने अपना ज्यादातर बचपन बिताया है। आगे उन्होंने कहा, "वह अपने घुटनों पर बैठ गए और मैंने उनसे पूछा, 'अब तुमने क्या खो दिया है? किसके जूतों के फीते खुले हैं?' वह कहता रहा, 'अद्दू, मेरी बात सुनो'। और फिर उन्होंने प्रपोज किया। उन्होंने कहा कि वह मुझे मेरे बचपन की पसंदीदा जगह पर ले जाना चाहता है, जहां मेरी नानी का आशीर्वाद हो।"

अदिति राव और सिद्धार्थ की लव स्टोरी

अदिति राव हैदरी ने अपनी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी भी बताई। उन्होंने पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, "वह अंदर आए और बोले, 'हैलो, सुंदर लड़की'। आमतौर पर जब कोई ऐसा कुछ कहता है तो यह काम नहीं करता। लेकिन वह सच्चे थे। आखिर में उन्होंने मुझे और सेट पर मौजूद लगभग सभी लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उन्होंने मेरी और मेरी टीम के लिए शूटिंग के हर दिन अपने हाथ से बनाए घी वाली इडली बनाई।"

Aditi Siddharth

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जल्द ही शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। जब उनकी सगाई हुई थी, तब भी उनकी शादी की अफवाहें उड़ी थीं। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे दोनों राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग या डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। तब एक्ट्रेस ने कहा, "शादी वानापर्थी के एक 400 साल पुराने मंदिर के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी जो मेरे परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

यह भी पढ़ें- मंगेतर Siddharth की बाहों में मदहोश हुईं 'बिब्बोजान', Aditi Rao Hydari की रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।