आगे बढ़ गई Sidharth Malhotra की Vvan की रिलीज डेट, पहली बार तमन्ना भाटिया के साथ बनी जोड़ी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह 15 मई को आने वाली थी, लेकिन अब मूवी रक्षाब ...और पढ़ें
-1774425089651_m.webp)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (VVAN) को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में पहली बार उनकी जोड़ी तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएगी। पहले इस मूवी को 15 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट?
निर्माताओं ने वन का पोस्टर जारी कर बताया कि अब ये फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। अभी कुछ समय पहले ही ये अनाउंस किया गया था कि मूवी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। अब नई डेट्स भी तय कर दी गई हैं। फिल्म अब 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
-1774425708390.jpg)
यह भी पढ़ें- 'रिलेशनशिप ड्रामा' को लेकर Karan Johar की शरण में पहुंचे Sidharth Malhotra, जल्द होगी बड़ी घोषणा?
दिलचस्प होगी वन की कहानी
मध्य भारत के घने जंगलों में फिल्माई गई फिल्म 'वन' को रोमांच, गुप्त मंदिरों और पुरानी कहानियों का मिश्रण बताया गया है। इसकी शूटिंग वास्तविक वन क्षेत्रों में की गई है। एकता कपूर इसकी प्रोड्सर हैं और फिल्म की निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) के सहयोग से हुआ है। दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार इसके डायरेक्टर हैं।
इससे कुछ समय पहले प्रोड्यूसर ने फैंस के साथ मूवी के सेट से बीटीएस शेयर किया था। इस फोटो में सिद्धार्थ स्कूटर पर बैठे हुए नजर आ रहे थे जबकि तमन्ना उन्हें देखकर ब्लश कर रही थीं।
View this post on Instagram
परम सुंदरी में आए थे नजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म परम सुंदरी में देखा गया था। इस मूवी में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आई थीं। दिनेश विजन के मैडॉक बैनर तले इसका निर्माण हुआ था और तुषार जलोटा इसके डायरेक्टर हैं।
यह भी पढ़ें- Vvan On OTT: थिएटर्स रिलीज से पहले पक्की हो गई 'वन' की ओटीटी डील, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम