Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IVF के जरिये Sidhu Moosewala के भाई का हुआ जन्म, बेटे का चेहरा देखते ही छलके मां चरण कौर के आंसू, वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 12:48 PM (IST)

    दिवंगत सिंगर Sidhu Moosewala के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके पिता ने रविवार की सुबह बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस गुड ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह
    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके पिता बलकौर सिंह ने रविवार सुबह बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया है।

    सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म

    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर 58 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने IVF तकनीक की मदद से अपनी सेकंड डिलीवरी का प्रॉसेस पूरा किया। बेटे के जन्म के बाद बलकौर सिंह ने न सिर्फ उसके आने की गुड न्यूज शेयर की, बल्कि उसका चेहरा भी दिखाया। इसी के साथ उनके पिता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह इस खुशखबरी को हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ सेलिब्रेट करते देखे जा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @jindal.heart.ivf

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चरण कौर ने बेटे को देखा, वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। मानो सिद्धू मूसेवाला का पुनर्जन्म हुआ हो। वहीं, बलकौर सिंह ने वहां की नर्स के साथ बेटे का पहला बर्थ डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने वीडियो शेयर कर डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ का धन्यवाद भी किया।

    फैंस ने दी बधाई

    सिद्धू की फैमिली को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज की भी बधाइयां मिल रही हैं। इस वीडियो में पिता सिद्धू मूसेवाला की फोटो उनके पिता के साथ नजर आ रही है, जिसमें लिखा है 'लेजेंड्स नेवर डाई।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो