Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhavatharini Death: कैंसर से इलैयाराज की बेटी भवतारिणी का हुआ निधन, Salman Khan की इस फिल्म में दिया म्यूजिक

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 09:49 PM (IST)

    Bhavatharini Passed Away संगीत की दुनिया के सरताज इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) की बेटी और सिंगर भवतारिणी को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा ...और पढ़ें

    इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का हुआ देहांत (Photo Credit-Twitter)
    इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का हुआ देहांत (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. कैंसर की वजह से हुई सिंगर भवतारिणी की मौत
    2. म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी थीं भवतारिणी
    3. लंबे समय से चल रहा था भवतारिणी का इलाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Ilaiyaraaja Daughter Bhavatharini Died: साउथ सिनेमा जगत से इस समय एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी और मशहूर गायिका भवतारिणी का देहांत हो गया है।

    भवतारिणी के निधन की खबर सामने आती ही की मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। साथ ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भवतारिणी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

    कैंसर की वजह से हुई सिंगर भवतारिणी की मौत

    मिली जानकारी के मुताबिक बीते 6 महीने से भवतारिणी का लीवर कैंसर की वजह से इलाज चल रहा था। हाल ही कुछ समय पहले वह अपनी इस जानलेवा बीमारी का इलाज कराने के लिए श्रीलंका गई थीं। जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान भवतारिणी ने दम तोड़ दिया है।

    भवतारिणी की मौत से साउथ सिनेमा म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर इस गायिका को सभी फैंस श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    इंडस्ट्री में एक गायिका के साथ-साथ भवतारिणी कमाल की म्यूजिक कंपोजर रहीं। अपने करियर के दौरान उन्होंने पिता इलैयाराजा, भाई कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा के साथ कई शानदार गानों को गाया। बता दें कि 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वालीं भवतारिणी शादीशुदा थीं।

    इस गाने के लिए भवतारिणी ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार

    रसैया गाना के जरिए भवतारिणी ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। पहले ही गाने से उन्होंने अपनी सिंगिंग की कला की छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान-शिल्पा शेट्टी की फिल्म फिर मिलेगें के संगीत को रेडी किया। बता दें कि फिल्म भारती के मायली पोला गाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: साजिद खान से सतीश कौशिक तक, इस साल इन सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा