'आप उन्हें खो...' Sohail Khan ने 4 महीने बाद पिता सलीम खान की हेल्थ पर दिया अपडेट, डॉक्टरों ने दे दी थी चेतावनी
सोहेल खान ने हाल ही में अपने पिता सलीम खान के फरवरी में हुए ब्रेन हैमरेज और अस्पताल में भर्ती होने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की चेताव ...और पढ़ें
-1783246378857_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल फरवरी में, जाने-माने लेखक सलीम खान (Salim Khan) को ब्रेन हैमरेज के कारण एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। खान परिवार ने एक्टर की हेल्थ के बारे में ज्यादा कोई अपडेट नहीं दिया था।
अब फाइनली उनके बेटे, सोहेल खान (Sohail Khan) ने रियलिटी शो अलायंस में उस मुश्किल दौर के बारे में बात की जब सलीम खान अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जब डॉक्टरों ने उनसे कहा कि वे अपने पिता को खो सकते हैं, तो वे बुरी तरह टूट गए थे।
यह भी पढ़ें- Alliance में आकर Sohail Khan ने दिखाए तेवर, कहा- 'मेरे साथ उंगली मत करना, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ....'
माता-पिता के साथ बिताता हूं समय - सोहेल
डेलबार आर्या से बात करते हुए सोहेल खान ने बताया कि उन्हें अपने माता-पिता के साथ समय बिताना कितना पसंद है। उन्होंने कहा, 'मैं अपना ज़्यादातर समय अपने माता-पिता के साथ बिताता हूं क्योंकि मेरा सच में मानना है कि समय ही सबसे कीमती चीज है जो आप किसी को दे सकते हैं। मेरे बच्चे भी हैं, लेकिन वे अभी बहुत छोटे हैं और उनके पास अभी बहुत समय है। लेकिन मेरे माता-पिता अब बूढ़े हो रहे हैं, और मैं उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं।"
-1783246736279.jpg)
एक महीना अस्पताल में भर्ती थे सलीम
फिर उन्हें वह समय याद आया जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे। अपने उस मुश्किल समय को याद करते हुए एक्टर ने कहा, "जब कुछ महीने पहले मेरे पिता बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वे सेमी-कोमा में चले गए और मैं अस्पताल में उनके साथ ही था। मेरा दिल बैठ गया था। और डॉक्टर ने कहा कि हो सकता है कि आप उन्हें खो दें। मेरे माता-पिता मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। अगर डैडी को कुछ हो गया, तो पता नहीं मैं कैसे संभाल पाऊंगा। मेरे लिए, मेरे माता-पिता ही मेरी जिंदगी हैं।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
इन मूवीज में कर चुके हैं काम
सोहेल खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 1997 में 'औजार' फिल्म से डायरेक्शन की शुरुआत की और इसके बाद 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'हेलो ब्रदर' जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं। एक एक्टर के तौर पर, वे 'मैंने प्यार क्यों किया?', 'फाइट क्लब', 'हीरोज' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।