विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alliance में आकर Sohail Khan ने दिखाए तेवर, कहा- 'मेरे साथ उंगली मत करना, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ....'

Published: Sat, 04 Jul 2026 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:04 PM (IST)

सोहेल खान ने कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में एंट्री की है, जो उनका ओटीटी डेब्यू है। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वे उनसे उलझें नहीं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इस समय दो रियलिटी शोज की खास चर्चा है। एक है रितेश देशमुख और फराह खान का लॉक अप और दूसरा है कुणाल केमू का शो अलायंस। लॉक अप नेटफ्लिक्स पर आ रहा है जबकि अलायंस प्राइम वीडियो पर छाया हुआ है।

शो में रवि किशन (Ravi Kishan) और रिवा किशन (Riva Kishan), कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और अरसलन गोनी (Arslan Goni), ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) और डेज़ी शाह जैसे कई सेलेब्स आए हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss से पहले कुणाल खेमू करेंगे OTT पर धमाका, 42 एपिसोड की रियलिटी सीरीज देगी एंटरटेनमेंट का डेली डोज

अब आखिरकार सोहेल खान ने 'अलायंस' में एंट्री कर ली है। यह उनका पहला रियलिटी शो भी है। अपने साथी कंटेस्टेंट्स से मिलने से पहले, सोहेल ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे डाली। सोहेल ने उनसे कहा कि वो उनसे उलझें नहीं, भले ही वह देखने में नरम स्वभाव के लगें।

मैं रोना नहीं चाहता - सोहेल

सोहेल ने कहा कि उन्होंने इस शो में आने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह अपने फैन्स को अपना असली रूप दिखाना चाहते थे। सोहेल खान ने कहा, "मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ, लेकिन मैं इस पर रोना नहीं चाहता और बस आगे बढ़ जाता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "लोगों को लगता है मैं नरम हूं, अपने में रहता हूं। मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना नहीं तो सोहेल खान जाग जाएंगे।"

Sohail (2)

सोहेल ने किया ओटीटी डेब्यू

एक्टर ने कहा, 'कोई टैग नहीं, कोई बोझ नहीं। जब आप यह शो देखेंगे, तो आपको असली सोहेल खान दिखेंगे।' सोहेल के साथ शो में हिस्सा लेने वाले दूसरे कंटेस्टेंट उनकी एंट्री को लेकर बहुत उत्साहित थे। कुशल टंडन ने तो यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि वे उसी शो का हिस्सा हैं जिसे सोहेल ने अपने रियलिटी टीवी डेब्यू के लिए चुना है। सोहेल ने शो के होस्ट कुणाल खेमू से यह भी कहा कि 'अलायंस' उनके करियर में एक अहम कदम है, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।

यह भी पढ़ें- Alliance Trailer: 'यहां अलायंस बनेंगे नहीं, टूटेंगे...' Kunal Khemu के नए रियलिटी शो में मिलेगा भरपूर ड्रामा और सस्पेंस