Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने बर्डथे पर कहा 'I Love U', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 08:48 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Birthday सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर उन्हें फैंस और दोस्तों से ढेर सारी विश मिली। इसी बीच जिस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा वो था रूमर्ड ब ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha s rumored boyfriend Zaheer Iqbal
    Sonakshi Sinha s rumored boyfriend Zaheer Iqbal

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपना  36वां बर्थडे मना रही है। इस मौके पर उन्हें विश करने वालों में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का भी नाम शामिल है। चर्चा है कि सोनाक्षी आजकल  जहीर को डेट कर रही हैं और बर्थडे पर उनके लंबे चौड़े पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। इस पोस्ट पर सोनाक्षी और जहीर के करीबी सेलेब्स के कई रिएक्शन आए हैं

    सोनाक्षी को किया बर्थडे विश

    जहीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना …. तुम हमेशा मेरा सहारा ले सकती हो। तुम बेस्ट हो। दहाड़ती रहो और हमेशा उड़ते रहो। तुम पूरी दुनिया देखो, जैसे किसी ने ना देखी हो, हमेशा जलपरी जैसी जिंदगी गुजारो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।" उन्होंने अपने नोट का अंत हैशटैग 'परफेक्ट' के साथ किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

    सोनाक्षी ने ऐसे दिया जवाब

    इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, सोनाक्षी ने कई दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए। उनके रिएक्शन के बाद, वरुण शर्मा, नूपुर सनन, प्रियांक शर्मा और साकिब सलीम सहित अन्य सेलेब्स ने प्यार भरे कमेंट्स किए। सोनाक्षी और जहीर के बीच काफी समय से अफेयर की खबरें आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कहा है कि वे सबसे अच्छे दोस्त हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लव स्टोरी

    सोनाक्षी और जहीर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ चुके हैं। दोनों ने सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जहां सोनाक्षी ने 2010 में दबंग के साथ अपनी शुरुआत की, वहीं जहीर की पहली फिल्म 2019 में नोटबुक थी। उन्होंने डबल एक्सएल में एक साथ अभिनय किया।

    खबरें और भी

    दहाड़ से मिल रही है तारीफ

    हाल ही में सोनाक्षी सिंह ने दहाड़ से ओटीटी पर कदम रखा है। लोगों को इस वेब सीरीज में सोनाक्षी की एक्टिंग काफी पसंद आई है। एक्ट्रेस का कहना है कि दहाड़ के रिलीज के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।