Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha निकलीं असली खिलाड़ी! मोटे दाम पर बेचा अपना आलीशान घर, कीमत जानकर फटी रह जाएंगी आंखे!

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 03:22 PM (IST)

    Sonakshi Sinha सिर्फ एक उम्दा अदाकारा नहीं बल्कि रियल एस्टेट की मास्टरमाइंड भी हैं। मुंबई जैसे महंगे शहर में वह कई घरों की मालकिन हैं। 2020 में उन्हों ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने करोड़ों में बेचा अपना घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा ने करोड़ों में बेचा अपना घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने करोड़ों में बेचा अपना घर
    2. 2020 में सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा था घर
    3. फ्लैट बेचने में सोनाक्षी सिन्हा को हुआ फायदा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन सेलिब्रिटीज अपने काम के अलावा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहते हैं। फिल्मों से इतर कई सितारों का बिजनेस में खूब दिमाग चलता है। ज्यादातर सितारे रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करते हैं। पहले वह घर खरीदते हैं और फिर सालों बाद दोगुनी कीमत पर बच देते हैं। हाल ही में, सोनाक्षी सिन्हा ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

    दबंग और हीरामंडी जैसी फिल्मों और सीरीज कर चुकीं सोनाक्षी सिन्हा कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ वर्ल्ड टूर कर रहीं सोनाक्षी अब अपने घर को मोटे दाम पर बेचने के लिए चर्चा में आ गई हैं।

    करोड़ों में सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा अपना घर

    दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई स्थित अपना एक घर करोड़ों में बेच दिया है। उनकी डील इसी साल जनवरी में फिक्स हुई है। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस लेन-देन में 1.35 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 'उन्हें धर्म का ठेकेदार किसने बनाया...' सोनाक्षी के बाद मुकेश खन्ना पर भड़के Shatrughan Sinha

    Sonakshi Sinha

    Sonakshi Sinha - Instagram

    सोनाक्षी को 61 प्रतिशत का हुआ मुनाफा?

    रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 22 करोड़ रुपये में जो घर बेचा है उसे मार्च 2020 में ही खरीदा था, वो भी सिर्फ 14 करोड़ रुपये में। इस लिहाज से एक्ट्रेस को इस डील में करीब 61 प्रतिशत का मुनाफा मिला है। सोनाक्षी का ये 4 बीएचके फ्लैट 81 ऑरियेट बिल्डिंग में मौजूद था। IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स की मानें तो उनकी एक और प्रॉपर्टी 81 ऑरियेट में है। 

    खबरें और भी

    बिजनेसवुमन हैं सोनाक्षी सिन्हा

    रियल एस्टेट में महारथ हासिल करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा खुद का बिजनेस भी रन करती हैं। वह SOEZI नाम से एक नेल ब्यूटी ब्रांड की को-फाउंडर हैं। वह अक्सर अपने ब्रांड का प्रचार-प्रसार करती नजर आती हैं।

    Sonakshi Sinha house

    Sonakshi Sinha - Instagram

    बात करें सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म ककुड़ा में नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में भी डबल रोल निभाया था। वह जल्द ही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी। अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- 'बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना...', Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज!