Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं Sonam Kapoor...बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, प्रियंका-करीना ने दी बधाई

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 12:51 PM (IST)

    एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त क ...और पढ़ें

    दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर

    दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने किया अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

    2. 2026 में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म

    3. सोशल मीडिया पर सितारों ने दी बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में इन दिनों नन्हें मेहमान दस्तक दे रहे हैं। बीते दिनों में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं, जो माता-पिता बने हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स मां-बाप बने हैं और अब लीजिए एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है।

    दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर
    सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

     

    इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। बस फिर क्या था यहीं से सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई स्टार्स ने सोनम कपूर को बधाईयों के संदेश भेजे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को बधाईयां दी हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा।

    यह भी पढ़ें- ये है Sonam Kapoor की हेल्‍दी डाइट के सारे सीक्रेट, फिट रहने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं खास रूटीन

    Sonam anand vayu

    आपको बता दें कि सोनम-आनंद पहली बार साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब सोनम दोबारा से मां बनने जा रही हैं। भले ही सोनम फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अपने फैशन और स्टाइल के जरिए फैंस के बीच मौजूद रहती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने 12 इंच बाल काटकर किए दान, वीडियो शेयर कर बताई वजह