Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor ने 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बेटे वायु की भी दिखाई एक झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 08 May 2023 04:51 PM (IST)

    Sonam Kapoor Anand Ahuja Wedding Anniversary सोनम कपूर ( Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) आज अपनी एनिवर्सरी मना रहे है । 5वीं सालगिरह के मौक ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor, Sonam Wedding Anniversary, Photo Credit sonam kapoor instagram
    Sonam Kapoor, Sonam Wedding Anniversary, Photo Credit sonam kapoor instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Anand Ahuja: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) आज यानी 8 मई 2023 को अपनी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल ने 8 मई 2018 को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस कपल की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है।

    सोनम और आनंद की 5वीं एनिवर्सरी

    5वीं सालगिरह के मौके पर सोनम ने पूरी 10 फोटोज शेयर की है। हर फोटो में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा, यह हमारी सालगिरह है। हर दिन मैं अपने सितारों का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैंने आपको अपने जीवन साथी के रूप में पाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 7 सालों के लिए धन्यवाद, जो मेरी लाइफ में हंसी, जुनून, लंबी बातचीत, संगीत, यात्रा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे सुंदर वायु को लेकर आए हैं। लव यू माय जान.. मैं हमेशा आपकी गर्लफ्रेंड, सबसे अच्छी दोस्त और पत्नी रहूंगी। आपके साथ हर दिन वास्तव में अभूतपूर्व है! #everydayphenomenal #vayusparents।”

    पति ने किया पोस्ट पर रिप्लाई

    एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर पति आनंद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा, ''हां, आपको शादी के बाद 5 साल लग गए खुद को फाइनली मेरी गर्लफ्रेंड कहने के लिए। अब जब कि मैं एक पिता हूं, अब फाइनली मैं अपना डैड जोक कह सकता हूं कि मेरी एक पत्नी और एक प्रेमिका है, लेकिन मैं इस मामले में भाग्यशाली हूं, क्योंकि वे दोनों (पत्नी और गर्लफ्रेंड) एक ही हैं। लव यू लव यू लव यू @sonamkapoor #everydayphenomenal।''

    खबरें और भी

    किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुई एक्ट्रेस

    हाल ही में एक्ट्रेस किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने एक स्पीच भी दी। सोनम कपूर स्पीच की शुरुआत 'नमस्ते' कहकर कहती हैं और उसके बाद आगे की बात कहती है।