Sonu Nigam के पिता का ये 15 साल पुराना गाना आज भी है कालजयी, सुनकर उबलने लगेगा 'बेवफा' का खून
सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने 15 साल पहले एक गाना गाया था जो आज भी आशिकों के बीच बेहद पॉपुलर है।
-1781354389918_m.webp)
किसी ने क्या खूब कहा है - "जिसका मिलना नसीब में नहीं होता, उनसे मोहब्बत काफी गहरी होती है।"
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सिनेमा ने हमें बेवफाई के कई गाने दिए हैं। दिल टूटा नहीं कि एक सैड सॉन्ग की प्लेलिस्ट कानों में लगा लीजिए और बस आप उन्हीं इमोशन्स में बह जाएंगे। सोनू निगम (Sonu Nigam) ने हमको कई शानदार गाने दिए हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता अगम कुमार निगम (Agam Kumar Nigam) भी इंडस्ट्री को सबसे उम्दा सिंगर्स में से एक रहे हैं। 15 साल पहले अगम कुमार निगम ने एक ऐसा दर्द भरा गीत गाया था, जो प्यार में ठोकर खाने वाले आशिकों के दिल की आवाज बना था। क्या है ये गाना और इस सैड सॉन्ग को लोग क्यों सुनते थे चलिए इसके बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें- 23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा
आशिकों के बीच पॉपुलर हैं उनके गानें
हम बात कर रहे हैं अगम कुमार के गाने वो किसी और से के बारे में। ये गाना साल 2011 में रिलीज हुई था और यूट्यूब पर इसे करीब 77 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने का एक-एक शब्द बहुत दर्दभरा है और इसके सीन्स भी आपको उतना ही इमोशनल कर देंगे। गाने के बोल प्रवीन भारद्वाज ने लिखे हैं और ये फिर बेवफाई एल्बम का काफी पॉपुलर गाना है।
-1781355619305.jpg)
साल 2005 में रिलीज हुई थी एल्बम
बता दें कि साल 2005 में अगम कुमार निगम की एक सोलो म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुई थी जिसका नाम 'फिर वेबफाई' था। उनकी इस एल्बम में कई सारे सैड सॉन्ग्स थे जिन्हें धीरे-धीरे करके रिलीज किया गया। ये गाने उस दौर में काफी पॉपुलर हुए थे। उनमें से ही एक गाना था तू किसी और को चाहे। अभिनेता गौतम रोडे पर फिल्माया गया ये दर्द भरा गीत उस साल के सबसे बेहतरीन दर्द भरे गानों में शुमार हुआ था। ब्रेकअप, एकतरफा प्यार या दिल टूटने के दौर से गुजर रहे हर आशिक के लिए अगम कुमार निगम की आवाज दिल को सुकून पहुंचाने वाली होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।