Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, 52 साल के सिंगर ने दर्द बयां कर कहा- 'दवाइयों की वजह से...'

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 08:08 AM (GMT+05:30)

    52 साल के सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में फैंस को अपने लाइव कंसर्ट के बारे इन्फॉर्म करते हुए बताया कि वह नसों से जुड़ी संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें

    नसों से संबंधित बीमारी से परेशान हुए सोनू निगम/ फोटो- Instagram

    नसों से संबंधित बीमारी से परेशान हुए सोनू निगम/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सोनू निगम को हुई नसों से जुड़ी गंभीर समस्या

    2. सिंगर ने फैंस के साथ बांटा अपना दर्द

    3. मेडिकल कंडीशन के बाद भी जिद पर अड़े सोनू निगम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अपने कमिटमेंट के कितने पक्के हैं, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक हफ्ते से दर्दनाक बीमारी से जूझने और मेडिकल ट्रीटमेंट चलने के बाद भी सिंगर ने फैंस के लिए मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस करने का डिसीजन लिया है।

    सोनू निगम ने हाल ही में अपने फैंस के साथ खुद यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह एक दर्दनाक बीमारी है, जिससे वह काफी परेशान चल रहे हैं।

    नसों से संबंधित समस्या के कारण दर्द में हैं सोनू निगम

    सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया , जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह नसों में दबाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जहां उन्हें कई मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है, ताकि वह असली समस्या की जड़ का पता लगा सके। वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी नसों पर दबाव पड़ रहा है। मैं एक हफ्ते से एमआरआई और सिटी स्कैन करवा रहा हूं,यहां तक कि मैंने कई मेडिसन भी ली हुई हैं।"

    इस वीडियो में सिंगर ने यह भी बताया कि जिस तरह की स्वास्थ्य समस्या से वह गुजर रहे हैं, उसके लिए उन्हें लगातार मेडिकल अटेंशन की जरुरत है।

    यह भी पढ़ें- Altaf Raja ने ठुकरा दिया था सदी का सबसे बड़ा गाना, बाद में हुआ भारी पछतावा; Sonu Nigam की आवाज में बना कल्ट हिट

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

    सबसे चैलेंजिंग है फिजियोथेरेपी-सोनू निगम

    सोनू निगम ने यह भी बताया कि वह इस कंडीशन के लिए फिजियोथेरेपी भी ले रहे हैं, जो बहुत ही चैलेंजिंग है। उन्होंने कहा,

    "फिजियोथेरेपी बहुत ही दर्दनाक है। अभी मैं लगातार पेन किलर खा रहा हूं, जिसकी वजह से मेरा गला थोड़ा भारी हो गया है।" हालांकि, मेडिकल कंडीशन के बावजूद सिंगर ने अपने फैंस को ये सुनिश्चित किया कि उनका अपना कंसर्ट कैंसिल करने का कोई भी इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह एक लंबे गैप के बाद गाने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं और फैंस से किया हुआ कमिटमेंट नहीं तोड़ना चाहते हैं।

    sonu nigam health

    52 साल के अपने पसंदीदा सिंगर को स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते देखकर फैंस भी काफी चिंतित हो उठे। एक यूजर ने लिखा, "आप जल्दी ठीक हो जाओ सोनू सर...आपकी आवाज हमें हील करती है। प्लीज आप अपना ध्यान रखो और रेस्ट करो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सभी संगीत प्रेमियों की दुआ आपके साथ है, जल्दी से आप ठीक हो जाओ।"

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता का ये 15 साल पुराना गाना आज भी है कालजयी, सुनकर उबलने लगेगा 'बेवफा' का खून