Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay की जीत पर खुशी में झूमे साउथ फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

    Updated: Mon, 04 May 2026 08:57 PM (IST)

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने जीत का परचम लहराया है, जिस पर तमाम सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    विजय की जीत पर गदगद हुए सितारे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय की जीत पर गदगद हुए सितारे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. विजय की पार्टी ने जीता तमिलनाडु इलेक्शन

    2. इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

    3. राजनीति में थलापति विजय की धांसू एंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा है। 4 मई 2026 की तारीख वह अपने जीवन में कभी भी नहीं भूलेंगे। आज ही के दिन उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके यानी तमिलगा वेट्री कझगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर अनोखा कीर्तिमान करके दिखाया है। 

    मूलरूप से तमिल सिनेमा से नाता रखने वाले जोसेफ विजय की पार्टी इस जीत पर इंडस्ट्री के तमाम फिल्म कलाकारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। सोशल मीजिया पर कई सेलेब्स विजय को भर-भर के बधाइयां दे रहे हैं। 

    विजय की जीत पर गदगद हुए सितारे

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जिस तरह से विजय थलापति की टीवीके ने जीत हासिल की है, उसकी चर्चा हर तरफ की जा रही है। पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमानी उतरी विजय की पार्टी सही मायनों में तमाम अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। उनकी इस जीत को लेकर तमिल सुपरस्टार महेश बाबू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- किसी को उम्मीद नहीं थी... Vijay ने जीता तमिलनाडु चुनाव, हेमा मालिनी ने तारीफ में किया पोस्ट

    विजय थलापति नया कीर्तिमान स्थापित करने और शानदार जीत हासिल करने पर  आपको हार्दिक बधाई। आज का दिन इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने आप पर कितना गहरा विश्वास जताया है। मुझे पूरा यकीन है कि यह जीत तमिलनाडु के लिए सार्थक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    महेश बाबू के अलावा अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी ट्वीट कर लिखा है- तमिलनाडु के लोगों के लिए मेरा आदर और बधाई, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आकर वोट दिया और अपने लिए एक मजबूत पक्ष लिया। तमिलनाडु के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री के लिए मैं समृद्धि और सामूहिक विकास की कामना करता हूं। तमिलनाडु की राजनीति के इस नए दौर और नए चेहरे को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

    इन सेलेब्स भी दी बधाई

    इतना ही नहीं शिवाकार्तिकेय और विक्रम चियान जैसे साउथ सिनेमा के फिल्मी सितारों ने विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी की जीत पर बधाइयां दी हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर की है। 

    यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की इस फिल्म ने 200 दिनों तक नॉन-स्टॉप बॉक्स ऑफिस पर छापे थे पैसे, खर्च से 6 गुना ज्यादा थी कमाई

    खबरें और भी