Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    27 साल की हुई 'श्रीवल्ली', 'नेशनल क्रश' ने जन्मदिन की बधाई देने वाले फैंस का खास अंदाज में किया आभार व्यक्त

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 05:58 PM (GMT+05:30)

    Rashmika Mandanna Birthday Video रश्मिका मंदाना की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna Birthday Video: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।
    Rashmika Mandanna Birthday Video: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna Birthday Video: फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। दरअसल रश्मिका मंदाना 27 वर्ष की हो गई है। इसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर फैंस जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।अब उन्होंने आधे घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है।

    रश्मिका मंदाना 27 वर्ष की हो गई है

    इसमें उन्हें अपने फैंस का जन्मदिन पर बधाई ने के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो को आधे घंटे में साढ़े 4 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर साढ़े 10 के करीब कमेंट किए गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल और हैप्पी बर्थडे लिख रहे है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका मंदाना फैंस से चर्चा कर रही है

    वीडियो में रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत टीशर्ट पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक अंगूठी भी पहन रखी है और वह खुश नजर आ रही है। वह अपने फैंस से कैमरे की ओर देखकर चर्चा कर रही है। इसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की भी पूछताछ की है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती भी नजर आ रही है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका मंदाना पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है

    रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द आ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब उन्होंने वीडियो के माध्यम से न सिर्फ अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका मंदाना आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में किया परफॉर्म

    रश्मिका मंदाना हाल ही में आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थी। उन्होंने नाटू-नाटू पर परफॉर्म किया था। इसमें उनके अलावा तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने भी लाइव परफॉर्म किया था। उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके चलते उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया था।

    खबरें और भी