Arbaaz Khan के बर्थडे पर वाइफ शूरा खान ने दिखाया हॉस्पिटल बेड का खास वीडियो, सर्जरी के बावजूद थिरकते दिखे एक्टर
हॉस्पिटल से शेयर किए गए वीडियो में अरबाज खान (Arbaaz Khan) 'क्या हुआ तेरा वादा' पर वाइब कर रहे हैं। ...और पढ़ें
-1785852494812_m.webp)
अरबाज खान ने मनाया 59वां बर्थडे
HighLights
अरबाज खान ने मनाया 59वां बर्थडे
शूरा खान ने किया स्पेशल विश
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान इस साल अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके को उनकी वाइफ शूरा खान ने और भी स्पेशल बना दिया।
शूरा खान ने अरबाज का बर्थडे बनाया खास
शुरा खान (Sshura Khan) ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया। रील की शुरुआत में, उन्हें फिल्म 'त्रिशूल' के गाने 'मोहब्बत बड़े काम की चीज है' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, साथ ही उनकी बेटी सिपाारा खान की एक झलक भी दिखती है।
यह भी पढ़ें- Ameesha Patel ने किया रामायण के ट्रेलर का रिव्यू, रणबीर कपूर के 'श्रीराम' बनने पर बोलीं एक्ट्रेस
इसके बाद उन्हें सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर दिखाया गया है, जहां वे 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने पर लिप-सिंक करते हुए पूरे जोश में नजर आ रहे हैं।
हॉस्पिटल के बैड पर मना अरबाज का बर्थडे
शुरा खान ने वीडियो के साथ जन्मदिन की एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखी, 'मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी के लिए डांस करने तक - साफ है कि रिटायरमेंट कोई ऑप्शन नहीं है। सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर गाना? ठीक होने के दौरान भी एंटरटेनमेंट की जरूरत होती है'।
View this post on Instagram
शूरा ने लिखा दिल छूने वाला कैप्शन
उन्होंने आगे कहा, 'आपने जिंदगी को ज्यादा खुशहाल और मजेदार बना दिया है, और इसे कभी भी बोरिंग नहीं होने दिया। जन्मदिन मुबारक हो, अरबाज... मेरे पसंदीदा इंसान और हमारे पसंदीदा एंटरटेनर। ऐसे ही परफॉर्म करते रहिए... हम आपके सबसे बड़े फैन हैं! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'।
अरबाज़ खान ने जवाब दिया, 'मेरी सबसे अच्छी ऑडियंस। पत्नी खुश, तो जिंदगी खुश'। अरबाज खान एक सर्जरी के बाद अब रिकवरी कर रहे हैं।
अरबाज़ खान और शूरा खान के बारे में
अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को अर्पिता खान शर्मा के मुंबई वाले घर पर एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में शादी की। शादी के बाद, अरबाज ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर यह खुशी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।